नए कप्तान का इशारा मिलते ही लखनऊ पुलिस ने शराबियों की धरपकड़ तेज कर दी। शाम सात बजे से डेढ़ घंटे तक विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान करीब पांच दर्जन से अधिक शराबियों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। सभी के खिलाफ दफा 34 की कार्रवाई कर परिवारीजनों के सुपुर्द किया। नए कप्तान कलानिधि नैथानी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शाम को सड़क, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
हजरतगंज क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के नेतृत्व में नवल किशोर रोड, जीपीओ के सामने, केडी सिंह बाबू स्टेडियम मॉडल शॉप के सामने सड़क पर शराब पी रहे दर्जनभर लोगों को पकड़ा।
वहीं, वजीरगंज में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, हुसैनगंज में आनंद प्रकाश शुक्ला, हसनगंज में राजेश सिंह, नाका परशुराम सिंह, कैसरबाग में धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय, गुडंबा में धर्मेश कुमार शाही, गाजीपुर में सुजीत कुमार राय और महानगर विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चला।
इस दौरान करीब पांच दर्जन नशेड़ियों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ दफा 34 की कार्रवाई की गई।