फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस को आज भी तलाश है इन मोस्ट वांटेड अपराधियों की, रखा है इतना इनाम

Mon, 09 Jul 2018 01:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
 know about the most wanted criminals of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की आज बागपत की जेल में हत्या कर दी गई है। मुन्ना बजरंगी का असल नाम प्रेम प्रकाश सिंह था। बताया जा रहा है कि उसे रविवार को ही झांसी से बागपत लाया गया था। उसे पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में पेश होना था। भारत में ऐसे बहुत से अपराधी हैं जो कई गुनाह करने के बाद भी आजाद घूम रहे हैं। हालांकि पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए इन पर इनाम रखती है। साथ ही उन्हें पकड़ने के लिए एनकाउंटर भी किए जाते हैं।

48 में किए 15 एनकाउंटर

 know about the most wanted criminals of Uttar Pradesh
most wanted

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने 48 घंटों के भीतर 15 एनकाउंटर कर 24 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश मारा भी गया है। आज हम आपको ऐसे ही बदमाशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोस्ट वांटेड की श्रेणी में रखा है। यह सभी इनामी बदमाश हैं, यानि इनका पता बताने वाले या इनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने वालों को पुलिस ओर से इनाम की घोषणा की गई है। चलिए जानते हैं कौन से बदमाश हैं मोस्ट वांटेड की श्रेणी में और इन पर कितना इनाम रखा है पुलिस ने-

1. मोनू गुर्जर

 know about the most wanted criminals of Uttar Pradesh

नाम- मोनू गुर्जर
पिता का नाम- बृह्म सिंह
पता- न्यू सैनिक कॉलोनी, पीएस कनकेरखेरा, मेरठ

इस बदमाश की तलाश मेरठ पुलिस कर रही है और इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. बीबुली कोल

 know about the most wanted criminals of Uttar Pradesh

नाम- बीबुली कोल
पिता का नाम- राम चरण
पता- सोसाइटी कोलन हेमलेट- दोसा मुफ्ती पीएस- मारकुंडी, चित्रकूट

इसकी तलाश चित्रकूट की पुलिस कर रही है और इस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

विज्ञापन

3. कौशल कुमार चौबे

 know about the most wanted criminals of Uttar Pradesh

नाम- कौशल कुमार चौबे
पिता का नाम- कमलकांत चौबे
पता- चैनपुरा, पीएस-हल्दी, बलिया

इसकी तलाश कर रही है बलिया पुलिस और इस पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed