{"_id":"60180b2e8ebc3e31965c58c0","slug":"police-starts-action-for-kurki-in-ajeet-singh-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की कुर्की की कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ में ये हुए खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की कुर्की की कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ में ये हुए खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वारदात की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजीत हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार कुंटू सिंह व अखंड सिंह से दो दिन तक पूछताछ के बाद दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शूटर राजेश तोमर, अंकुर और मददगार बंधन का गैरजमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों का वारंट मिल जाएगा। पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
इस मामले में पुलिस को अखंड की तीन दिन और कुंटू सिंह की चार दिन की रिमांड मिली थी। इन दोनों से पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी ने कई घंटे तक पूछताछ की थी। रविवार को कुंटू से उद्यम सिंह के बारे में भी पूछताछ की गई। इस दौरान ही पता चला कि उद्यम की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है। दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया गया।
3 of 6
वारदात के समय अजीत इसी गाड़ी में सवार थे।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने दोनों फरार चल रहे शूटरों रवि यादव, मुस्तफा उर्फ बंटी, घायल शूटर राजेश तोमर, अंकुर के बारे में पूछताछ की। वहीं मददगारों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस के हाथ कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। गैंगवार में अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी कु़ंटू सिंह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह की कस्टडी रिमांड ली थी और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात स्थल का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
दोनों से कई चक्र की पूछताछ हुई। इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगवार की साजिश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी उद्यम सिंह की भूमिका अहम रही। वहीं, पूर्व सांसद की भूमिका भी पाई गई है। पुलिस अब पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।