{"_id":"6ade702392c873627008f620","slug":"gamblers-beat-up-divisional-vice-president-bjp-members-lay-siege-to-police-station-kanpur-news-c-362-1-ka11025-159513-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरा
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में पार्क में जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को पीट दिया। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम बर्रा थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया तब कार्यकर्ता शांत हुए।
बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया। इससे नाराज जुआरियों ने उसी दिन उनके साथ गालीगलौज कर पीटा। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।