फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैरिज पैलेस में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मी स्टाइल में मौजूद रहती थीं बार डांसर युवतियां, बड़ी महंगी थी फीस

Mon, 01 Feb 2021 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पटियाला/मोहाली (पंजाब) 
अमर उजाला, पटियाला/मोहाली (पंजाब)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Organized Crime Control Unit of Punjab Police has uncovered Sex and gambling racket
बनूड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने पंजाब में सबसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। रविवार तड़के करीब 3 बजे बनूड़ के न्यू लाइफ स्टाइल रेस्टोरेंट एवं मैरिज पैलेस में चल रहे जुआ और बड़े देह व्यापार के अड्डे पर ओकू ने छापे मारे। टीम ने पैलेस के मालिक समेत 70 लोगों और 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब नौ लाख रुपये की नकदी, स्नोकर, अवैध शराब की 40 बोतल, हुक्का, ताश, करीब 10 मोबाइल फोन के अलावा 47 वाहन बरामद किए हैं। 

 
Organized Crime Control Unit of Punjab Police has uncovered Sex and gambling racket
बनूड़ से पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के एसपी जसकीरत सिंह, डीएसपी विभोर कुमार व एसआई अभिषेक शर्मा की अगुवाई में करीब 30 सदस्यीय टीम ने मैरिज पैलेस पर छापे मारे। एसपी जसकीरत सिंह ने बताया कि यहां महंगी शराब परोसी जा रही थी और जुआ भी खेला जा रहा था। एसपी ने बताया कि मौके से करीब 9 लाख रुपये, ताश, हुक्का, स्नोकर, 100 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 47 वाहन पकड़े गए हैं। इस अड्डे से जुए से होने वाली कमाई से बड़ी रकम गैंगस्टरों को फंडिंग के तौर पर दी जाती थी। एसपी ने इस अड्डे को पंजाब में सबसे बड़ा रैकेट बताया है। 

 
Organized Crime Control Unit of Punjab Police has uncovered Sex and gambling racket
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटियाला और लुधियाना से संबंधित कांग्रेसी और शिवसेना नेता भी शामिल हैं। रैकेट के संचालक परमजीत सिंह पम्मी को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के समय राजपुरा के डीएसपी गुरिंदर सिंह और एसएचओ सिटी राजपुरा गुरप्रताप सिंह भी मौके पर थे।  पुलिस के अनुसार मैरिज पैलेस का मालिक परमजीत सिंह पम्मी इलाके में बड़ा सियासी रसूख रखता है और वह राजपुरा का रहने वाला है। यह भी पता लगा है कि हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यह धंधा चलाया जाता था। इसकी सदस्यता 25 हजार रुपये रखी गई थी, जिसमें खाना-पीना भी दिया जाता था। अन्य खर्चे अलग से देने होते थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में थाना बनूड़ में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Organized Crime Control Unit of Punjab Police has uncovered Sex and gambling racket
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी स्टाइल में मौजूद रहती थीं बार डांसर युवतियां
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां जुआ फिल्मी स्टाइल में खिलाया जाता था। जिस तरह फिल्मों में बार में युवतियां डांस करती हैं और लोग जुआ खेलते रहते हैं, उसी तरीके से यहां जुआ और देह व्यापार चल रहा था। जो महिलाएं पकड़ी गई हैं, वह बार टेंडर और डांसर के रूप में भी काम कर रही थी। 
 
विज्ञापन
Organized Crime Control Unit of Punjab Police has uncovered Sex and gambling racket
पकड़ी गई युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को नहीं करने दिया किसी जानकार को फोन
सूत्रों से यह भी पता चला है कि जो आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। उसमें से कुछ लोग बिजनेस और प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। हालांकि जब आरोपी पुलिस की पकड़ में आए तो वह अपने करीबी या जानकारों को फोन तक नहीं कर पाए। पुलिस ने तुरंत उनके फोन बंद करवाकर अपने पास जब्त कर लिए। यह ऐसा पहला मामला है जो मैरिज पैलेस में बड़े स्तर पर जुआ खिलवाया जा रहा था और देह व्यापार चलाया जा रहा था। इसमें 70 लोग और 10 लड़कियां कुल मिलाकर 80 लोग पकड़े गए हैं। हालांकि इस तरह के मामले इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कोरोना काल में भी सामने आते रहे हैं। ट्राइसिटी में यह पहली तरह का मामला है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed