{"_id":"5b1c2bc84f1c1ba46e8b7416","slug":"police-arrested-two-boys-who-used-to-snatch-purse-for-their-enjoyment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुए महिला से लूट की वारदात, बहन की स्कूटी लेकर निकलते थे लुटेरे, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद हुए महिला से लूट की वारदात, बहन की स्कूटी लेकर निकलते थे लुटेरे, तस्वीरें
Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ पीजीआई थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी सवार दो नाबालिग लुटेरों को पकड़ा है। दोनों नौवीं के छात्र हैं, जो बहन की स्कूटी लेकर महिलाओं के पर्स लूटते और लूटी रकम से वाटरपार्क व हुक्काबार में मौजमस्ती करते थे।
2 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
पीजीआई के कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बीते दिनों चार महिलाओं के पर्स लूटे गए थे। उपनिरीक्षक संतोष कुमार गौड़, जगदीश सिंह, मो आरिफ, आरक्षी विमल कुमार, प्रवीण कुमार व इंद्रपाल की टीम को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था। टीम ने वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-आठ में शहीद पथ पुल के नीचे घेराबंदी करके स्कूटी सवार दो किशोरों को पकड़ा।
3 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
एक ने कबूला कि वह घूमने के बहाने अपनी बहन की स्कूटी लेकर दोस्त के साथ निकलता था। सुनसान स्थान पर अकेली जा रही महिला का पर्स लूट लेते थे। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से लूटे चार मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र व आठ बिछिया और वारदात अंजाम देने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
कोतवाल ने बताया कि दोनों छात्रों ने 31 मई को साउथ सिटी में ममता वाजपेयी का पर्स लूटा था। इससे पहले 28 मई को वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-6 में बच्चे की दवा लेकर लौट रही गंधर्व अपार्टमेंट निवासी शशि का पर्स लूटा था। इसके अलावा दो अन्य वारदात कुबूली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।