ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है। बच्ची की हत्या पड़ोसी 12 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म में विफल होने पर की थी। (सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 7
murder in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग मंगलवार रात को बच्ची को मंगलवार रात अपने साथ ले जाता हुआ सीसीटीवी मेें कैद हुआ है। पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बच्ची के रोने पर गला दबाकर हत्या का अपराध कबूल कर लिया। हत्या करने के बाद परिजनों के साथ वह बच्ची को तलाशने भी गया था।
3 of 7
murder in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के पिता के साथ काम करने वाले शख्स का नाबालिग बेटा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता दिखा है। पूछताछ के बाद सामने आया कि आरोपी घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान लाइट चली गई और वह बाहर आया तो उसने बच्ची को घूमते हुए देखा। इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
4 of 7
murder in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच बच्ची रोने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग घर लौट आया और बच्ची के परिजनों के साथ उसे ढूंढने का नाटक करने लगा। बताया गया है कि इस दौरान उसे बच्ची के जीवित होने का शक हुआ तो दोबारा मौका-ए-वारदात पर गया और बच्ची पर पत्थर से वार कर दिया।
5 of 7
murder in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
भाई से मिलाने के बहाने ले गया था बच्ची के दो बड़े भाई हैं। दोनों भाई संभल में ही रहकर काम करते हैं। नाबालिग मासूम बच्ची को यह कहकर एकांत स्थान पर ले गया था कि वह उसके भाई से मिलवाएगा। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने यह भी कहा कि बच्ची उसके बाल खींचती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।