लखनऊ पीजीआई थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी सवार दो नाबालिग लुटेरों को पकड़ा है। दोनों नौवीं के छात्र हैं, जो बहन की स्कूटी लेकर महिलाओं के पर्स लूटते और लूटी रकम से वाटरपार्क व हुक्काबार में मौजमस्ती करते थे।
2 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
पीजीआई के कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बीते दिनों चार महिलाओं के पर्स लूटे गए थे। उपनिरीक्षक संतोष कुमार गौड़, जगदीश सिंह, मो आरिफ, आरक्षी विमल कुमार, प्रवीण कुमार व इंद्रपाल की टीम को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था। टीम ने वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-आठ में शहीद पथ पुल के नीचे घेराबंदी करके स्कूटी सवार दो किशोरों को पकड़ा।
3 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
एक ने कबूला कि वह घूमने के बहाने अपनी बहन की स्कूटी लेकर दोस्त के साथ निकलता था। सुनसान स्थान पर अकेली जा रही महिला का पर्स लूट लेते थे। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से लूटे चार मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र व आठ बिछिया और वारदात अंजाम देने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की।
4 of 4
सीसीटीवी
- फोटो : amar ujala
कोतवाल ने बताया कि दोनों छात्रों ने 31 मई को साउथ सिटी में ममता वाजपेयी का पर्स लूटा था। इससे पहले 28 मई को वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-6 में बच्चे की दवा लेकर लौट रही गंधर्व अपार्टमेंट निवासी शशि का पर्स लूटा था। इसके अलावा दो अन्य वारदात कुबूली हैं।