फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटी का गला काटकर लूट, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 01:22 AM IST
 murder and loot in indira nagar in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर नौ में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि उसकी बेटी को भी धारदार हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

 murder and loot in indira nagar in Lucknow.

इसके बाद बदमाशों ने इत्मीनान से पूर घर खंगाला। नगदी-गहने बटोर बदमाश मेनगेट पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। देरशाम महिला के पिता और उसके पति घर पहुंचे तो वारदात का पता चला।

 murder and loot in indira nagar in Lucknow.

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर नौ में बदमाशों ने एसके डे के घर पर धावा बोला। घर में मौजूद उनकी बेटी शीला डे (34) की बेडरूम में गला काटकर हत्या की और 12 साल की नातिन श्रुति का भी गला काट दिया। (पूछताछ करती एसएसपी मंजिल सैनी।)

विज्ञापन
 murder and loot in indira nagar in Lucknow.

एक निजी कंपनी में काम करने वाले एसके डे के मुताबिक वे रात 8 बजे घर लौटे। गेट पर बाहर से ताला लटका देखकर बेटी व नातिन की आसपास ढूंढा। कुछ पता न चलने पर उन्होंने दामाद दिलीप को कॉल करके बुलाया। (इनसेट में महिला जिसकी हत्या हुई।)

 murder and loot in indira nagar in Lucknow.

दिलीप ने दरवाजा खटखटाया तो खून से लथपथ श्रुति लड़खड़ाते हुए ड्राइंग रूम से निकली और दरवाजे के पास गिर गई। दिलीप ने पुलिस को कॉल करने के साथ आसपास के लोगों की मदद से ताला तोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed