{"_id":"5a2683314f1c1b86698bfa87","slug":"lady-autolifter-big-challenge-for-police-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए चैलेंज बनी हाईप्रोफाइल दिखने वाली 'लेडी ऑटोलिफ्टर', आराम से गायब कर देती हैं गाड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के लिए चैलेंज बनी हाईप्रोफाइल दिखने वाली 'लेडी ऑटोलिफ्टर', आराम से गायब कर देती हैं गाड़ियां
Tue, 05 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो शहर में दो-चार गाड़ियां रोजाना चोरी होती हैं, मगर हजरतगंज इलाके से स्कूटी चोरी की एक वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि शहर में लेडी ऑटोलिफ्टर सक्रिय हैं। हाईप्रोफाइल घराने की नजर आने वाली दो युवतियां एक दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर वाहन चुरा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के साथ अमर उजाला में खबर छपने से घबराई लेडी ऑटोलिफ्टर सोमवार को स्कूटी लावारिस छोड़कर भाग निकलीं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
2 of 5
हजरतगंज के हबीबुल्ला स्टेट से शनिवार देर शाम पारा इलाके की मिथिलेश ओझा की स्कूटी चोरी होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लेडी ऑटोलिफ्टर की भनक लगी। ब्रांडेड कपड़े पहने दो स्मार्ट युवतियां स्कूटी चुराते नजर आईं। स्कूटी खड़ी करके मिथिलेश के शॉप में जाते ही दोनों ऑटोलिफ्टर बाहर निकलीं। दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए युवती ने आसपास का जायजा लेने के साथ सीसीटीवी कैमरे का जायजा लिया, जबकि दूसरी ने शॉप में गई मिथिलेश की गतिविधियां देखीं। इसके बाद डुप्लीकेट चाभी से स्कूटी स्टार्ट की।
3 of 5
बच्चे को गोद में लिए युवती पिछली सीट पर सवार हुई और तेजी से भाग निकलीं। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग में दोनों युवतियां शातिराना अंदाज में स्कूटी चुराते नजर आईं। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने लेडी ऑटोलिफ्टर गैंग पकड़ने के लिए चौकी इंचार्जों को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि स्कूटी चुराने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी पर ही राज उजागर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर चेकिंग
लेडी ऑटोलिफ्टर गैंग पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर आनंद शाही ने सभी चौकी इंचार्जों को महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर वाहन चेकिंग के आदेश दिए हैं। महिलाओं के भी वाहनों की संजीदगी से चेकिंग करने को कहा है। आमतौर पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी वाहन लेकर जा रही महिलाओं को नहीं रोकते थे।
विज्ञापन
लाखों के गहने उड़ा चुकी हैं महिलाएं
5 of 5
गोमतीनगर इलाके में हाईप्रोफाइल घराने की नजर आने वाली दो महिलाओं ने 5 अक्तूबर को सवा घंटे के भीतर दो ज्वैलरी शॉप से चार लाख के गहने उड़ाए थे। स्टॉक मिलान पर दोनों व्यापारियों को भनक लगी। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का नजारा देखकर व्यापारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। गहने उड़ाने वाली महिलाएं दो महीने बाद भी पकड़ी नहीं जा सकी हैं। इससे पहले हजरतगंज व गाजीपुर थाना क्षेत्र में भी महिलाओं द्वारा ज्वेलरी शॉप से गहने चुराने के केस दर्ज किए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।