{"_id":"604093c5a04af65c0a1ed901","slug":"25-thousand-rupees-bounty-declared-on-former-mp-dhananjay-singh-in-ajit-singh-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत हत्याकांड में फरार धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की टीमें दिल्ली व अन्य जिलों के लिए रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अजीत हत्याकांड में फरार धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की टीमें दिल्ली व अन्य जिलों के लिए रवाना
राजधानी में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने पूर्व सांसद पर ईनाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद साजिश करने के आरोपी हैं। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट हासिल करने के बाद तलाश तेज कर दी है। बुधवार रात को पुलिस ने लखनऊ में उनके चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पूर्व सांसद नहीं मिले। पुलिस ने इन ठिकानों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
दिल्ली में होने की आशंका, एक टीम ने डाला डेरा
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व सांसद दिल्ली के किसी वकील के संपर्क में हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की एक टीम दिल्ली भेज दी गई है, जहां कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं शूटर रवि यादव, राजेश तोमर, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर की भी तलाश है।
पूर्व सांसद पर दर्ज हैं 38 मुकदमे
3 of 5
- फोटो : amar ujala
पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई जमानत अर्जी में पूर्व सांसद ने खुद ही अपनी हिस्ट्रीशीट पेश की थी, जिसमें हलफनामा दिया था कि उसके खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 24 में वह बरी हो चुका है। एक मुकदमे में वह डिस्चार्ज है। चार में फाइनल रिपोर्ट लग गई है। तीन सरकार की तरफ से वापस हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित ने पूर्व सांसद पर आरोप लगाया था। पुलिस ने पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को सशर्त जमानत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, कुर्की की तैयारी
4 of 5
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है।
- फोटो : amar ujala
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, आरोपी पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें गोमतीनगर, गुडंबा, सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में छह फ्लैट, मकान, दो फॉर्म हाउस, गोमतीनगर में लैब, कई अवैध कंपनियां, दिल्ली, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, फतेहगढ़ व बाराबंकी में संपत्ति होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा पेट्रोल पंप, लखनऊ में कई स्टैंड, झारखंड में फॉर्म हाउस और कई स्थानों पर ईंट-भट्ठे होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस की ओर से प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया
5 of 5
मृतक अजीत सिंह व पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि धनंजय और उनके परिवार का आय का मुख्य श्रोत न होने के बावजूद आपराधिक कृत्यों से संपत्ति बनाई गई है जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर की संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया है जो करोड़ों में है। इसमें ईंट भट्ठे, आजमगढ़ व मऊ में फॉर्म हाउस, कई फर्जी कंपनियां, शराब के ठेके व कारखाने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।