देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन सोमवार से अगले आदेश तक बंद होने जा रहा है। रविवार सुबह लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए तेजस से करीब 400 यात्री और नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस में करीब 250 यात्रियों ने सफर के लिए बुकिंग कराई। इससे ज्यादातर सीटें खाली ही रहीं।
{"_id":"5fbabc6d1ee6e424186d4825","slug":"corporate-train-tejas-ceased-operations-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन बंद, रोज हो रहा था लाखों का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन बंद, रोज हो रहा था लाखों का घाटा
Mon, 23 Nov 2020 01:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन: तेजस ट्रेन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल फोटो
सीटें खाली रहने से ट्रेन को औसतन रोजाना 9 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। तेजस को चलाने के एवज में रेलवे को रोजाना 13 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसी नुकसान के चलते यह कदम उठाया गया है।
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं।
- फोटो : BBC
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी गाड़ियों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से शताब्दी, लखनऊ मेल व एसी स्पेशल जैसे वीआईपी ट्रेनों में हर चेयरकार से लेकर स्लीपर तक की सीटें खाली चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tejas train Ahmadabad Mumbai
- फोटो : social media
आपको बता दें कि तेजस में 12 व 13 नवंबर को तो वेटिंग थी, लेकिन 14 नवंबर को यात्री नहीं मिले। कॉम्प्लीमेंट्री खाना और 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा देने के बावजूद 18 नवंबर को 662, 19 नवंबर को 670 सीट खाली रहीं। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में 15 को 45 और 16 नवंबर को 47 सीटें खाली थीं। इसी क्रम में 18 और 19 को 54 सीटें रिक्त थीं।
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआरसीटीसी ने लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त करने का आदेश जारी किया। शताब्दी, एसी एक्सप्रेस और दिल्ली की अन्य गाड़ियों को भी कम यात्री मिल रहे हैं।