फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा: ‘PWD इंजीनियर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया'...लिखकर फंदे से झूला ठेकेदार

Sun, 25 Sep 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Sep 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
contractor commits suicide in lucknow PWD engineer accused of harassment
contractor commits suicide - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह (42) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। इससे पहले उन्होंने कमरे में पढ़ रहे बेटे को बाहर भेजा था। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पत्नी नितिशा सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रशांत का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रशांत ने पीडब्ल्यूडी की इंजीनियर व उसके पिता पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। परिजनों ने दोनों पर 40 लाख रुपये न लौटाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, आशियाना के सेक्टर एन निवासी सिद्धमान सिंह का बेटा प्रशांत विजय सिंह शिप्रा अपार्टमेंट के वी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 101 में रहता था। प्रशांत के बेटे अर्नव ने बताया कि रात करीब 11 बजे पिता आए और उससे बाहर जाकर पढ़ने को कहा। 
contractor commits suicide in lucknow PWD engineer accused of harassment
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पिता ने कोई जवाब नहीं दिया। 12 बजे तक परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तड़के चार बजे फिर से दरवाजा खटखटाया। 
contractor commits suicide in lucknow PWD engineer accused of harassment
contractor commits suicide - फोटो : ट्विटर
जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव में रहने वाली इंजीनियर ने रेप, अप्राकृतिक संबंध बनाने, रंगदारी मांगने, मारपीट, गालीगलौज व धमकाने का केस दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
contractor commits suicide in lucknow PWD engineer accused of harassment
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह - फोटो : ट्विटर
आरोप था कि प्रशांत ने खुद को अविवाहित बताते हुए दोस्ती की और लिवइन रिलेशनशिप में रहे। मई में प्रशांत को गिरफ्तार किया गया था। 15 जुलाई को जमानत पर छूटे थे, लेकिन मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है। 

 
विज्ञापन
contractor commits suicide in lucknow PWD engineer accused of harassment
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर
आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि ठेकेदारी के साथ प्रशांत सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे। उनका फेसबुक अकाउंट खंगालने पर पता चला कि वे प्रोडक्शन व एक्टिंग से भी जुड़े हुए थे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed