फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें

Mon, 11 Sep 2023 01:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
Continue rain in barabanki: water logging in district, rescue work starts.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले में बीते 12 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले भर में तबाही मचा दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हजारों की तादाद में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। जमुरिया नाला उफनाने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। तमाम दफ्तरों, अस्पताल और थानों में भी पानी भर गया है।



बारिश के कारण रात से ही जिले भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। मौसम विभाग की ओर से अभी लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी एसडीएम व पूरी प्रशासनिक मशीनरी राहत कार्य में जुट गई है।

Continue rain in barabanki: water logging in district, rescue work starts.
- फोटो : amar ujala

रविवार की रात करीब 12:00 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से शहर के तमाम मोहल्ले में पानी भर गया है। बड़ी संख्या में चौपहिया वाहन पानी में डूब गए हैं। जमुरिया नाला उफनाने से आसपास के मोहल्लों के अलावा तमाम सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। हजारों लोग अपने घरों में कैद हैं। कई मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

Continue rain in barabanki: water logging in district, rescue work starts.
- फोटो : amar ujala

दुकानों और घरों में पानी भरने से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर पालिका नवाबगंज के साथ सभी निकायों में इसी तरह के हालात नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Continue rain in barabanki: water logging in district, rescue work starts.
- फोटो : amar ujala

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोड़ियनपुरवा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शिव कुमार दुलारे (16) गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने साथी राहुल के साथ शौच के लिए घर से निकला था। सुबेहा के संडवा गांव में सुबह पौने चार बजे बिपति के घर के पस नीम के पेड पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के बोर्ड के परखच्चे उड़ गये। धान के साथ दलहन, तिलहन और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Continue rain in barabanki: water logging in district, rescue work starts.
- फोटो : amar ujala

डीएम और एसपी शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। एडीएम ने जमुरिया नाले से पानी की निकासी से निश्चित करने के लिए रेठ नदी के मुहानों को खुलवाया है साथ ही सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed