फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक हादसा: लोगों को चीरते हुए बस के अंदर घुसी डीसीएम की सरिया, जेसीबी बुलाकर काटनी पड़ी बस, तस्वीरें

Thu, 07 Sep 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Sep 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
Accident on Barabanki Bahraich highway in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बुधवार रात सड़क हादसे की सूचना पाकर पुलिसकर्मी पहुंचे तो कुछ देर समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। डीसीएम की सरिया लोगों को चीरती हुई बस के अंदर घुसी थी। चालक को होश तो था मगर वह भी घायल था।



भारी मशक्कत के बाद भी अंदर फंसे लोग नहीं निकल पाए तो जेसीबी बुलाकर बस को कटवाना पड़ गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात ठप रहा व जाम के हालात बने रहे। डीसीएम में गैरकानूनी तरीके से सरिया लदी थी जबकि बस भी डग्गामार है।

Accident on Barabanki Bahraich highway in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के करनैलगंज के शुक्ला बस सर्विस की निजी बस लखनऊ से गोंडा के बीच सवारी ढोती है। बस करीब 35 से अधिक सवारियों को लेकर लखनऊ से निकली थी। पुलिस के अनुसार बाराबंकी से बस गोंडा की ओर चली तो बस में करीब 15 यात्री थे। यात्रियों को यह नहीं पता चल पाया कि डीसीएम चल रही थी कि सड़क किनारे खड़ी थी।

Accident on Barabanki Bahraich highway in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

घायल जुनैद के अनुसार अचानक मानो विस्फोट हो गया हो। डीसीएम से निकली सरिया बस के बायें हिस्से को चीरते हुए आगे बैठो लोगों के शरीर में धंस गई। ड्राइवर की सीट और दाहिने तरफ का हिस्सा सुरक्षित होने के कारण अन्य यात्री हल्की-हल्की चोट खाकर बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on Barabanki Bahraich highway in Barabanki.
- फोटो : amar ujala
इन लोगों ने बस चालक की पिटाई की जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बस में 15 यात्री सवार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Accident on Barabanki Bahraich highway in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने कहा, खड़ी थी बस
बस सीएचसी बड़ागांव लाए गए बस के घायल चालक करनैलगंज निवासी घनश्याम ने बताया कि डीसीएम खड़ी नहीं थी बल्कि सामने जा रही थी। अचानक ब्रेक लेने से बस डीसीएम में जा घुसी। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि डीसीएम शाम पांच बजे से खड़ी थी। एसपी ने बताया कि चलती डीसीएम में बस पीछे से टकराई। डीसीएम में ब्रेक अचानक क्यों लगे, इसकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed