फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya : तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें

Sat, 08 Jul 2023 10:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jul 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of first floor of Ram temple starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर आकार लेता जा रहा है। इसके लिए भूतल (ग्राउंड फ्लोर) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब प्रथम तल का निर्माण प्रारंभ हो गया है।



श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माण की तस्वीर जारी की है। जिसमें स्तंभ निर्माण करते हुए दिखाया जा रहा है। राम मंदिर तीन तल का होगा जिसमें 2024 में रामभक्त दर्शन कर सकेंगे।

राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में होटल, रेस्तरां, डॉरमेट्री और धर्मशाला खुलवाने के निर्देश दिए हैं।

Construction of first floor of Ram temple starts in Ayodhya.
ayodhya - फोटो : amar ujala

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन स्थित समिति कक्ष में अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वह यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। (श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ये तस्वीर जारी की)

Construction of first floor of Ram temple starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ परिवहन, पार्किंग, शौचालय और फूडकोर्ट की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट की रैंकिंग करने, खराब रैंकिंग वाले प्रतिष्ठानों को अवस्थापना सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने और अच्छी सेवाएं देने वाले प्रतिष्ठानों को 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Construction of first floor of Ram temple starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

मुख्य सचिव ने अयोध्या में स्मार्ट पार्किंग बनाते हुए लोगों को पार्किंग की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या में हाईवे पर प्रस्तावित 6 प्रवेश द्वार में से 2 प्रवेश द्वार का कार्य दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Construction of first floor of Ram temple starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि परियोजनाओं का क्रियान्वयन सांस्कृतिक, आयुष्मान, सक्षम, स्वच्छ, आधुनिक, सुगम्य, सुरम्य, भावात्मक अयोध्या के अनुसार किया जा रहा है। अयोध्या में 30,923 करोड़ रुपये की 263 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। (राम मंदिर के अंदर की तस्वीर)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed