{"_id":"5991706b4f1c1b02778b4a09","slug":"congress-protest-against-gorakhpur-hospital-tragedy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौत पर कांग्रेसी बोले, 70 मासूमों को मारा गया, यूपी सरकार पर चले नरसंहार का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौत पर कांग्रेसी बोले, 70 मासूमों को मारा गया, यूपी सरकार पर चले नरसंहार का मुकदमा
Mon, 14 Aug 2017 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ में विधानसभा मार्ग जाम कर दिया। जीपीओ पार्क में धरना देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को जब पुलिस ने रोका तो वे जमीन पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक कांग्रेसी जब नहीं उठे तो पुलिस ने बल प्रयोग कर जबरन बसों में बैठाकर इन्हें गिरफ्तार किया।
2 of 10
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसी दोपहर में जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 70 बच्चे मरे नहीं, बल्कि इन्हें मारा गया है। ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई है। इस घटना के दोषियों पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। प्रदेश सरकार पर नरसंहार का मुकदमा चलना चाहिए।
3 of 10
राज बब्बर ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार की तुलना कंस से की। कहा कि आज जन्माष्टमी का मौका है, याद करिए एक वह कंस था जिसने बच्चों की हत्या कराई थी। आज यूपी सरकार है जिसने गोरखपुर में ‘बाल संहार’ किया है। (कांग्रेसियों ने यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह की तस्वीर पर चप्पल मारे।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
भीड़ देखकर उत्साहित हुए प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेसी जीपीओ पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने आए थे। कार्यक्रम भी श्रद्धांजलि सभा का था, लेकिन जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा तो उन्होंने सीएम ऑफिस कूच करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
5 of 10
पुलिस ने जीपीओ गेट से पहले ही बैरिकेडिंग कर इन्हें रोक दिया। राज बब्बर सड़क पर धरना देने लगे। उनके साथ विधायक आराधना मिश्रा मोना भी बैठी थीं। बाद में महिला पुलिस ने आकर सबसे पहले मोना को उठाया। इसके बाद एक-एक कर सभी नेताओं को उठाकर बसों में बैठा दिया। गिरफ्तारी देने वालों में वीरेंद्र मदान, गौरव चौधरी, शैलेंद्र तिवारी, मुकेश चौहान आदि थे। (प्रदर्शन करते कांग्रेसी)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।