फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला अस्पताल का हाल: भीषण गर्मी से वेटिंग हाल में बेहोश हो रहे मरीज, पंखे गायब, बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं, तस्वीरें

Sun, 12 Jun 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jun 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Condition of Women hospital in Gonda.
- फोटो : amar ujala

भीषण गर्मी व उमस से जिला महिला अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के लिए यहां की बदहाल व्यवस्था मुसीबत बनी है। अस्पताल के वेटिंग हाल में न पर्याप्त पंखों की व्यवस्था है, न ही गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए सीट।



गर्भवती व अन्य महिलाओं को जमीन पर बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भीषण गर्मी में एक महिला बेहोश हो गई। उसे जमीन में लिटाकर होश में लाने का प्रयास किया गया।

जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में हर रोज करीब छह सौ से अधिक महिलाएं इलाज कराने आती हैं। अस्पताल का प्रतीक्षालय मरीजों व तीमारदारों से भरा था। भीषण गर्मी से एक महिला बेहोश हो गई, जिसको परिजनों ने जमीन पर लिटाकर होश में लाने का प्रयास किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया।

Condition of Women hospital in Gonda.
- फोटो : amar ujala

प्रतीक्षालय में लगे पंखे इस रफ्तार से चल रहे थे कि उनकी हवा नीचे बैठे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। पंखों की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रतीक्षालय में महिलाओं को बैठने के लिए पर्याप्त सीटें न होने से उन्हें जमीन पर बैठकर डॉक्टरों व जांच का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ देर के लिए बिजली कटी तो परेशानी और बढ़ गई। हालांकि, जब तक जेनरेटर चलता बिजली आ गई इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Condition of Women hospital in Gonda.
- फोटो : amar ujala

हाथ से पंखों से मरीजों को मिल रही राहत
भीषण गर्मी व उमस से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का दम घुट रहा है। वार्डों में लगे पंखों की रफ्तार इतनी भी नहीं कि उसका हवा नीचे बेड पर लेटे मरीजों तक पहुंच सके। अस्पताल प्रशासन की ओर से इन पंखों की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है, जिससे मरीजों को भीषण गर्मी से जुझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Condition of Women hospital in Gonda.
- फोटो : amar ujala

अधिकांश तीमारदार अपने मरीज के लिए घर से पंखा लेकर आते हैं, कुछ लोग हाथ का पंखा झलकर मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Condition of Women hospital in Gonda.
- फोटो : amar ujala

महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदुबाला का कहना है कि अस्पताल में लगे पंखों की मरम्मत के लिए आदेश दिया गया है। जल्द ही वार्डों के पंखे सही हो जाएंगे तथा कुछ नए पंखे भी लगवाए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed