{"_id":"62a580f2580b45467259554b","slug":"a-child-who-killed-her-mother-use-to-talk-about-spy-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG Killer: दोस्तों से जासूसी फिल्मों की बातें करता रहता था मां की हत्या का आरोपी बच्चा, कई और खुलासे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PUBG Killer: दोस्तों से जासूसी फिल्मों की बातें करता रहता था मां की हत्या का आरोपी बच्चा, कई और खुलासे हुए
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jun 2022 04:10 PM IST
सार
अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बच्चे के बारे में कॉलोनी वालों ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वह यूट्यूब पर वीवीआईपी सिक्योरिटी सर्च करता रहता था।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीजीआई के यमुनापुरम कॉलोनी में साधना सिंह की हत्या पिछले शनिवार रात को हुई थी। इस मामले में उनका ही नाबालिग बेटा आरोपी निकला, जिसकी चर्चा एक सप्ताह बाद भी कॉलोनी में होती रही। वहीं आरोपी नाबालिग के तीन करीबी दोस्त हैं। उसमें से एक ने बताया कि वह अक्सर जासूसी फिल्मों की बातें करता था। यूट्यूब पर वह वीवीआईपी सिक्योरिटी सर्च करता था। इस बारे में उसने कई बार बातचीत की थी।
कॉलोनी में करीब 40 फीसदी सैन्य अफसर व कर्मचारियों के मकान हैं। शनिवार को भी जब कुछ लोग जुटे तो उनमें सैन्य अफसर एनके सिंह और उनके परिवार की ही चर्चा हुई। कॉलोनी के बच्चे अब थोड़ा दहशत से बाहर आये हैं। खेलने के दौरान दोस्तों के बीच मां की हत्या के आरोपी बेटे को लेकर भी बात हुई। इन बच्चों ने ही बताया कि आरोपी बेटा अक्सर डरावनी और जासूसी फिल्मों की ही बात करता था। उसके तीन सबसे करीबी दोस्त थे।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बेटे के साथ कई बार क्रिकेट खेल चुके एक किशोर ने बताया कि वह जब मिलता था तो यूट्यूब में वीवीआईपी की सिक्योरिटी सर्च करता। फिर काफी उत्साह के साथ उन लोगों को बताता था कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा सबसे कड़ी होती है। फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला सबसे बड़ा होता है। अपने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों व फिल्म स्टार की सुरक्षा के बारे में बात करता रहता था।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साधना की बेटी की चिंता
कॉलोनी के लोगों को साधना की 9 साल की बेटी की चिंता है। संवेदना इतनी है कि लोग उसके पालन-पोषण के बारे में ही चर्चा कर रहे थे। हर कोई यही कह रहा था कि इतनी छोटी उम्र में मां का साया सिर से उठ गया। इकलौते भाई ने जिंदगी भर न मिटने वाला कलंक अपने नाम कर लिया। पापा नौकरी के लिये बाहर रहेंगे। ऐसे में इस बच्ची का पालन पोषण कैसे होगा। इस समय वह अपने बाबा-दादी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों से संवाद जरूरी
कॉलोनी के एके सिंह बताते हैं कि बच्चों के भविष्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कॉलोनी के कई बच्चों से संवाद भी किया और कहा कि मोबाइल पर हर समय न लगे रहें। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के लिये करें।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान ही मां की हत्या के आरोपी बेटे की चर्चा भी कालोनी के बच्चों के बीच हुई। अजय सिंह का कहना है कि दहशत खत्म करने के लिए बच्चों से संवाद बहुत जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।