{"_id":"5c2717c5bdec2256c66bbe79","slug":"commercial-run-of-metro-will-be-start-from-charbagh-to-munshi-pulia-from-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टैंपो की किच-किच और ट्रैफिक से मिलेगी निजात, मेट्रो में फरवरी से इस रूट पर कर सकेंगे सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो की किच-किच और ट्रैफिक से मिलेगी निजात, मेट्रो में फरवरी से इस रूट पर कर सकेंगे सवारी
Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय रूट पर मेट्रो दौड़ पड़ी। चारबाग में केकेसी से लेकर हजरतगंज में केडी सिंह स्टेडियम तक मेट्रो सुरंग में दौड़ी। इसके बाद परिवर्तन चौक से होते हुए गोमती नदी पर बने स्पेशल स्पैन पर पहुंचीं। हालांकि यह लोड टेस्ट है, जो तीन दिन चलेगा। इसी के साथ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने उम्मीद जताई है कि फरवरी में चारबाग से मुंशीपुलिया तक मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेट्रो के एलीवेटेड ट्रैक पर लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
चारबाग से मुंशीपुलिया के रूट के बीच गोमती नदी भी है, जिस पर स्पेशल स्पैन बनाया गया है। उसकी मजबूती को विशेष तौर पर जांचा जा रहा है। शुक्रवार सुबह चारबाग से चलीं अप और डाउन की दो ट्रेनों में बालू की तीन-तीन हजार बोरियां लाद कर लोड टेस्ट शुरू किया गया।
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
दोनों ट्रेनें गोमती नदी पर बने स्पेशल स्पैन पर खड़ी कर दी गई हैं और यहां 24 घंटे खड़ी रहेंगी। उसके बाद निशातगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने स्पेशल स्पैन पर भी दोनों ट्रेन लोड टेस्ट को 24 घंटे खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक करीब आठ किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो एक साल पहले शुरू हो चुकी है। अब मेट्रो टांसपोर्ट नगर से आगे अमौसी एयरपोर्ट तक भी जाएगी। उसके लिए अमौसी तक नया ट्रैक बनाया गया है और चारबाग से आगे मुंशीपुलिया तक नया ट्रैक बनाया गया। इस रूट में चारबाग में केकेसी से लेकर हजरतगंज में केडी सिंह स्टेडियम तक का रूट अंडरग्राउंड है। उसके बाद आगे मुंशीपुलिया तक का रूट एलीवेटेड है।
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
पूजन-हवन के बाद ट्रैक पर उतारी गई
चारबाग मेट्रो स्टेशन पर तड़के चार बजे ही रौनक सी थी, एक तरफ हवन पूजन तो दूसरी ओर मेट्रो को लोड टेस्ट के लिए रवाना करने की तैयारी। पूजा के बाद ट्रेन को रैंप के जरिए केकेसी के पास भूमिगत ट्रैक पर उतारा गया। यहां से तीन भूमिगत स्टेशनों को पार करते हुए मेट्रो केडी सिंह स्टेडियम के पास एलीवेटेड ट्रैक पर पहुंची। पहले एक ट्रेन आईटी तक गई फिर वहां से वापस लाकर उसे गोमती नदी पर बने स्पेशन स्पैन पर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद दूसरी ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर लाकर खड़ा किया गया।
चारबाग मेट्रो स्टेशन पर तड़के चार बजे ही रौनक सी थी, एक तरफ हवन पूजन तो दूसरी ओर मेट्रो को लोड टेस्ट के लिए रवाना करने की तैयारी। पूजा के बाद ट्रेन को रैंप के जरिए केकेसी के पास भूमिगत ट्रैक पर उतारा गया। यहां से तीन भूमिगत स्टेशनों को पार करते हुए मेट्रो केडी सिंह स्टेडियम के पास एलीवेटेड ट्रैक पर पहुंची। पहले एक ट्रेन आईटी तक गई फिर वहां से वापस लाकर उसे गोमती नदी पर बने स्पेशन स्पैन पर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद दूसरी ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर लाकर खड़ा किया गया।