फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलरामपुर में अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सालय की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

Fri, 16 Oct 2020 05:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of atal bihari medical college and hospital n balrampur
दीप प्रज्जवलित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा राष्ट्रऋषि समाज सेवक भारतरत्न नानाजी देशमुख की कर्मभूमि बलरामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा की बड़ी सौगात दी है। बलरामपुर अब लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से सीधे जुड़ गया है।
CM Yogi laid the foundation stone of atal bihari medical college and hospital n balrampur
- फोटो : अमर उजाला
अब यहां के लोगों को गंभीर बीमारियों व इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। उन्हें यहीं पर केजीएमयू की चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के रूप में बनने वाले अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की आधारशिला रखी। करीब 85 करोड़ की लागत से बनने वाला यह संस्थान वर्ष 2022 में काम शुरू शुरू कर देगा। इसका संचालन केजीएमयू करेगा।
CM Yogi laid the foundation stone of atal bihari medical college and hospital n balrampur
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान में सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ एमबीबीएस की कक्षाएं भी चलेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख जैसे भारतरत्न महापुरुषों की कर्मस्थली रहे बलरामपुर को उसके अतीत से जोड़ा गया है। किसी भी मेडिकल विश्वविद्यालय का यह पहला सेटेलाइट सेंटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of atal bihari medical college and hospital n balrampur
- फोटो : अमर उजाला
अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव तथा विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण घटा तो है लेकिन मिटा नहीं इसलिए सभी लोग अभी भी पूरी तरह से सतर्क रहें।
विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of atal bihari medical college and hospital n balrampur
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो गए हैैं। उनके पास अब सामाजिक, जातिगत व धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने के अलावा और कोई काम नहीं बचा है। विपक्षी सरकारें गुंडों को शरण देती थीं। हमने गुंडों को गोलियों का शिकार बनाया। मां व बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इनके साथ होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed