{"_id":"602a7ff28ebc3ee9296faef9","slug":"cm-yogi-adityanath-addressed-students-in-townhall-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैं योगी हूं, पर कर्म और पुरुषार्थ पर भरोसा रखता हूं... मुख्यमंत्री ने टाउनहॉल में विद्यार्थियों को दिए सक्सेज मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं योगी हूं, पर कर्म और पुरुषार्थ पर भरोसा रखता हूं... मुख्यमंत्री ने टाउनहॉल में विद्यार्थियों को दिए सक्सेज मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्हें सक्सेज मंत्र दिए और युवाओं से कहा कि आप सभी अपने हौसलों की उड़ान भरें। सफलता के संसाधन सरकार मुहैया कराएगी।
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने आवास पर आयोजित 'अभ्युदय टाउनहॉल' कार्यक्रम में सिविल सेवा, नीट, जेईई, सीडीएस और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए स्तरीय मार्गदर्शन दिलाने वाली अभिनव योजना 'अभ्युदय' के शुभारंभ के अवसर पर युवाओं से संवाद कर रहे थे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने छात्रों को सफलता के लिए भाग्य के भरोसे न बैठने की सीख देते हुए अपना उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह योगी हैं किंतु अपने कर्म और पुरुषार्थ पर भरोसा करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता' को मंत्र के रूप में आत्मसात करने का आह्वान किया।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने अभ्युदय योजना को ऊर्जावान युवाओं को समर्पित किया और वैदिक सूक्ति 'यतो अभ्युदय निःश्रेयस सिद्धि स धर्म:' का संदेश दोहराते हुए कहा कि धर्म वह है, जिससे हम सांसारिक और पारलौकिक उन्नति सिद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना इसी भावना से भरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश के युवा सपने देखें। इन सपनों को साकार करने के लिए कदम बढ़ाएं। सपना चाहे सिविल सेवा हो या नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का, सरकार सबके लिए बेहतरीन कोचिंग देगी। अब प्रदेश का एक भी युवा, स्तरीय गाइडेंस के अभाव में सफलता से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'अभ्युदय' महज एक कोचिंग नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है। युवा पूरे मन से अपनी हौसलों की उड़ान भरें, सफलता के हर संसाधन सरकार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि प्रारंभ में मंडल स्तर पर शुरू हो रही 'अभ्युदय कक्षाओं' को समय के साथ परिष्कृत करते हुए जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अभ्युदय कक्षाओं में देश-दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी उपलब्ध होगी। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीएसीएस जैसी सेवाओं के लिए सफल हो चुके वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। सिविल सेवा, नीट, जेईई, बैंकिंग, एनडीए, सीडीएस आदि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शिक्षक भी उपलब्ध होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।