फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी का वादा, बिना रिश्वत प्रदेश को युवाओं को मिलेंगी चार लाख नौकरियां

Sat, 25 Nov 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 25 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi addresses a party meeting in Barabanki
सभा को संबोधित करते सीएम योगी

अभी तक प्रदेश में रही सपा व बसपा की सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। पिछली सरकारों ने नगरीय जीवन को नारकीय बना दिया था। हम पहली बार प्रदेश में चार लाख नौकरियां लाए हैं जो युवाओं को पूरी पारदर्शिता व बिना रिश्वत के दी जाएंगी।



योग्यता के अनुसार ही नौकरी मिलेगी और यदि किसी ने पैसा लिया तो उसकी जगह जेल में होगी। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नगर निकाय की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि वे सक्षम व्यवस्था के साथ जनता के प्रति जवाबदेह हों, तभी विकास होगा।

Cm yogi addresses a party meeting in Barabanki
योगी को सुनने आए लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक व सांसद योजनाएं लाएंगे तो विकास कराने की जिम्मेदारी नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। जिस तरह से दीपावली में अयोध्या को जगमगाया गया था, वैसे ही प्रदेश के नगर निकाय जगमगाएंगे। इसके लिए ईसीएल कंपनी से करार किया गया है जो यहां एलईडी लगाएगी और इसके लिए उन्हें जनता के पैसों की बजाय बिजली बिल में बचत से भुगतान किया जाएगा।

Cm yogi addresses a party meeting in Barabanki
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम ने बाराबंकी स्थित पारिजात वृक्ष के लिए भी वन मंत्री से सौंदर्यीकरण व अन्य काम कराने की बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि आज युग बदल गया है। अब लोग भ्रष्टाचार व सुशासन युक्त सरकार चाहते हैं जो भाजपा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm yogi addresses a party meeting in Barabanki
सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व में बसपा व सपा सरकारों ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कहा कि पीएम मोदी की भ्रष्टाचार युक्त कार्यप्रणाली से ही आज देश के 18 प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है और बंगाल से लेकर कई जगह सरकार बनने वाली है।

विज्ञापन
Cm yogi addresses a party meeting in Barabanki
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि अभी तक सपा सरकार में ऐसा व्यक्ति नगर विकास मंत्री रहा है, जिसने नगरों को बर्बाद करने का काम किया। भाजपा नगरों को विश्वस्तरीय बनाने के बारे में सोच रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed