फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh says rahul gandhi is a good boy too

दोस्ती का हाथ बढ़ा अखिलेश बोले, राहुल गांधी बहुत अच्छे लड़के

Fri, 09 Sep 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh says rahul gandhi is a good boy too
अखिलेश यादव व राहुल गांधी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि राहुल गाधी बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें यूपी में ज्यादा आना और रहना चाहिए। ज्यादा आएंगे, तो हमारी दोस्ती भी हो जाएगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो इसमे दिक्कत क्या है?
विज्ञापन


अखिलेश के बयान को सियासी हल्कों में भविष्य की सियासत से जोड़कर देखा जाने लगा था। हालांकि कांग्रेस ने बयान के एक घंटे के भीतर ही जवाब दे दिया कि अखिलेश खयाली पुलाव न पकाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। मुख्यमंत्री से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछा गया था। पहले उन्होंने कहा, राहुल अच्छे इंसान हैं। फिर तपाक से बोले ‘बहुत अच्छे लड़के हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें यूपी में ज्यादा आना चाहिए। जब उनसे पूछा गया, राहुल से दोस्ती के कोई राजनीतिक मायने तो नहीं, क्या भविष्य में कांग्रेस से गठबंधन हो सकता है? अखिलेश ने कहा, ‘दो अच्छे लोगों के बीच दोस्ती हो जाए तो गलत क्या है? इसे राजनीति से क्यों जोड़ रहे हैं। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया।’

गनीमत है हमारी सभा में खाट नहीं लुटी

cm akhilesh says rahul gandhi is a good boy too
राहुल की सभा में खाट लूट कर ले जाने की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, गनीमत है कि ऐसा उनकी सभा में नहीं हुआ, वरना लोग कहते कि यह अनुशासनहीनता है और समाजवादी गुंडों ने खाट लूट ली हैं।

यूं शुरू हुई थी अच्छे लड़के की कहानी
गौरतलब है कि राजधानी में पिछले महीने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अखिलेश को अच्छा लड़का बताया था। इसके बाद अखिलेश ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि ‘हम दोनों ही अच्छे लड़के हैं।’

राहुल और अखिलेश द्वारा एक-दूसरे की तारीफ को भविष्य की राजनीति का संकेत माना जा रहा है। इस लिहाज से अखिलेश के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। वैसे भी राहुल अपनी किसान यात्रा में सपा से ज्यादा मोदी सरकार पर हमलावर हैं।

कांग्रेस ने कहा, सपा से कोई गठबंधन नहीं

cm akhilesh says rahul gandhi is a good boy too
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

अखिलेश के बयान को दोस्ती के लिए बढ़ा हाथ मानते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नई दिल्ली में कहा कि अखिलेश खयाली पुलाव न पकाएं। सपा से कांग्रेस कोई गठबंधन नहीं करने वाली है।

किसी को महापुरुषों का ठेकेदार न बनने दें
डॉ. अंबेडकर को लेकर नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के बयान पर मचे बवाल पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही महापुरुषों के बहुत से ठेकेदार घूमने लगे हैं। किसी को ठेकेदार नहीं बनने देना चाहिए।

उन्होंने कहा, आजम के बयान को सभी ने पढ़ लिया और देख लिया। बसपा भी यही करती थी। बड़ी-बड़ी जमीनों पर कब्जा करके स्मारक बनवाए।

राजधानी में ऐतिहासिक जेल, जहां से काकोरी के शहीदों का इतिहास जुड़ा था, खत्म कर दिया गया। कांग्रेस को बताना चाहिए कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की जमीन पर कब्जा हुआ कि नहीं?

'नेताजी ने पहली बार शुरू की अंबेडकर पर योजना'

cm akhilesh says rahul gandhi is a good boy too

उन्होंने कहा कि हम स्मारक बनाने के विरोध में नहीं है। स्मारक बनने चाहिए। डॉ. अंबेडकर को हम भी मानते हैं। चुनाव नजदीक है इसलिए महापुरुषों के बहुत ठेकेदार घूम रहे हैं।

सच तो यह है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने पहली बार डॉ. अंबेडकर के नाम पर विकास योजना शुरू की थी। हम भी डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहते हैं। किसी को महापुरुषों का ठेकेदार नहीं बनने देना चाहिए।

घटना की सच्चाई परखने की सलाह
कानून-व्यवस्था व पुलिस को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना का हवाला देते हुए कहा कि कभी-कभी छोटी सी घटना को इतना तूल दे दिया जाता है कि विदेशों तक चर्चा पहुंच जाती है। बदायूं की घटना ने संयुक्त राष्ट्र संघ तक को जगा दिया, लेकिन क्या निकला?

किसी घटना की सच्चाई को परखा जाना चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि घटना कब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed