फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के नशे में धुत होकर दौड़ा रहा था कार, ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुसी, मौत

Thu, 03 Oct 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
car driver died in road accident in lucknow
सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुसी कार और हादसे में चालक दीपक की मौत - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में लोहिया अस्पताल के सामने बुधवार देर रात अंधाधुंध गति से दौड़ रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुस गई। भीषण हादसे से कार चला रहे बाराबंकी निवासी व यहां चिनहट में रह रहे 22 वर्षीय दीपक माली की मौत हो गई जबकि बगल की सीट पर बैठा उसका साथी श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार तीसरा साथी मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि दीपक शराब के नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहा था। देर रात आलोक के परिवारीजन लोहिया अस्पताल पहुंचे तो उसका शव देखकर कोहराम मच गया।

car driver died in road accident in lucknow
सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। बाराबंकी के दरियाबाद निवासी दीपक माली अपने साथी श्रवण और एक अन्य युवक के साथ शहीद पथ से उतरकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान होते हुए पिकप भवन की तरफ जा रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। लोहिया अस्पताल के सामने पॉवर हाउस से चंद कदम पहले कार बेकाबू हो गई और लहराते हुए सड़क के किनारे खड़ी ट्रांसफॉर्मर की ट्रॉली में घुस गई। कार चला रहा दीपक व बगल की सीट पर बैठा श्रवण बुरी तरह से घायल हो गए जबकि पीछे बैठा युवक घबराकर भाग निकला। उसका नाम आलोक वर्मा बताया जा रहा है।

car driver died in road accident in lucknow
सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे से आसपास लोगों का मजमा लग गया। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने किसी तरह कार से दोनों को बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कपड़ों से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से दोनों की पहचान हुई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपक यहां चिनहट के जुग्गौर में किराये के मकान में रहकर ओल्ड एमिटी कॉलेज के पास स्थित वीके गैराज में काम करता था। श्रवण उसके मामा का बेटा है और मूलरूप से बाराबंकी के दरियाबाद का रहने वाला है। वह यहां मटियारी में रहकर कैब चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
car driver died in road accident in lucknow
सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ है, वह चिनहट निवासी सुषमा उपाध्याय के नाम पर है और कैब के रूप में चलती है। संभवत: श्रवण ही उक्त कार को कैब के रूप में चलाता होगा। उसके होश में आने के बाद इस बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
car driver died in road accident in lucknow
दीपक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसफॉर्मर ट्राली को लेकर 10 मीटर घिसट गई कार
कार की गति इतनी अधिक थी कि ट्रांसफार्मर ट्रॉली को लेकर करीब 10 मीटर दूर तक घिसट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं। आग लगने का खतरा पैदा हो गया। चूंकि, पावर हाउस पास में ही था। इसलिए वहां से आए कर्मचारियों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed