फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

Thu, 28 Jan 2016 04:44 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन

बुजुर्ग दंप‌त्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

brutal murder of old couple in lucknow

कृष्णानगर के आजादनगर में आरडीएसओ से रिटायर कृष्णदत्त पांडेय (75) और उनकी पत्नी माधुरी (70) की बुधवार को उनके ही घर में ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। कृष्णदत्त का शव प्रथम तल पर कमरे में जबकि माधुरी का शव टॉयलेट के बाहर पड़ा था। आसपास खून बिखरा था। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। घर में रहने वाले किरायेदार व आर्मी कैंटीन के कर्मचारी लालजी यादव शाम करीब छह बजे घर पहुंचे तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

बुजुर्ग दंप‌त्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

brutal murder of old couple in lucknow

आईजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल की छानबीन की। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाई गई हैं। एक टीम बस्ती भेजी गई है।

बुजुर्ग दंप‌त्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

brutal murder of old couple in lucknow

मूल रूप से बस्ती के करमाझाला गांव के कृष्णदत्त के घर के कमरों में सामान बिखरा होने के चलते लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, माधुरी के गले में चेन, अंगूठी और पायल सुरक्षित होने से पुलिस ने लूट की बात से इन्कार किया है। कृष्ण दत्त और माधुरी के तीन मोबाइल फोन जरूर मौके से गायब मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग दंप‌त्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

brutal murder of old couple in lucknow

कृष्णानगर में कृष्ण दत्त पांडेय के मकान के ठीक बगल में ईश्वरनंद का श्री अद्वैत स्वरूप योगयुक्ता नंदपुरी आश्रम है। ईश्वरनंद ने ही कृष्ण दत्त को कई साल पहले आश्रम के बगल में मकान बनाने के लिए काफी कम कीमत में जमीन दिलाई थी। निर्मला के पति राकेश ने बताया कि आश्रम की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। करीब छह साल पहले ईश्वरनंद और उनके बेटे सुधीर व अनिल को फर्जी आदमी खड़ा करके रजिस्ट्री कराने के एक मामले में पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

बुजुर्ग दंप‌त्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े

brutal murder of old couple in lucknow

घटनास्थल की छानबीन में पुलिस को किरायेदार लालजी यादव के खून से सने कपड़े एक ड्रम में पड़े मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया लालजी का अपर और लोअर ड्रम के भीतर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा है ‌कि बदमाशों ने इसका इस्तेमाल वृद्ध दंपती का मुंह दबाने में किया होगा। फिर ईंट से सिर पर वार किया गया जिससे दोनों की मौत हो गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने स्टोररूम से अंगुलियों के निशान एकत्र किए हैं। किरायेदार से भी पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed