अमेठी के एक गांव में सरसों के खेत में एक लाश मिलने से सनसनी मच गई। लाश की शिनाख्त 13 साल के बच्चे के रूप में की गई है जो 12 दिसंबर से लापता था। बच्चे की लाश बेहद बुरी हालत में मिली है जिसको देखकर नरबलि की आशंका जताई जा रही है। उसके दोनों हाथ कटे हैं, सिर के बाल छिले हैं, गला रेता गया है और पेट पर भी जलने के निशान हैं।
बेहद बुरे हाल में मिली गुमशुदा बच्चे की लाश, शरीर के निशान देख नरबलि की आशंका
ब्यूरो/अमरउजाला, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन