लखनऊ के गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर मंगलवार शाम को पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। प्रशिक्षु एसआई ने भाजपा पार्षद के करीबी का चालान काट दिया। सूचना लगते ही पार्षद सहयोगियों के साथ पहुंच हंगामा करने लगे।
करीबी का चालान काटने पर भाजपा पार्षद का हंगामा, रूतबा काम न आया तो लगाया थप्पड़बाजी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ चौराहे पर पहुंच पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। जिसका विरोध करते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस पर पार्षद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर में ही सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से चिनहट और विभूतिखंड थाने की फोर्स बुलवा ली। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा।
कैबिनेट मंत्री ने समाप्त कराया प्रदर्शन
हंगामे और प्रदर्शन के दौरान ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने चौराहे पर हंगामा करते हुए देखा तो काफिला रुकवा दिया। मौके पर जाकर पूरी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री, सीओ और इंस्पेक्टर पत्रकारपुरम चौकी के अंदर बातचीत किया। इसके बाद बाहर निकल कर पार्षद को आश्वासन दिया कि आरोपी दरोगाके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
पार्षद ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
पार्षद राम कृष्ण यादव ने प्रशिक्षु एसआई राहुल तिवारी और सचिन गुप्ता पर आरोप लगाया कि दोनों ने बदसलूकी की है। विरोध करने पर उनको थप्पड़ मारे। हालांकि सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। सिर्फ चालान काटने को लेकर कहासुनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एसआई दोषी पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।