{"_id":"5ba9e1bc867a557eab5ad1fc","slug":"bjp-activists-protest-against-rahul-gandhi-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपाइयों ने अमेठी में किया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपाइयों ने अमेठी में किया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्प्णी से अमेठी में हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
दरअसल, राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर कहा था कि आने वाले वक्त में हम आपको दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं, बल्कि चोर है। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपाइयों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
आज (सोमवार) राहुल गांधी के अमेठी दौरे का दूसरा दिन है। जहां उन्होंने जनता से मुलाकात की और पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कल भी कहा था कि मोदी को अपने ऊपर लगे आरोपो का जवाब देना चाहिए।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
भाजपाइयों ने अमेठी में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। राहुल की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। जनता ये सब देख रही है।
3 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राफेल मुद्दे को लेकर लग रहे आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर लोगों के सामने सुबूत पेश कर कांग्रेस से धारणा की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने में अंतरराष्ट्रीय हाथ की आशंका जताई है। रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार के सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दरकिनार करने के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल के शासनकाल में एचएएल को 10,000 करोड़ रुपये सालाना का काम मिलता था, जो मोदी सरकार में बढ़कर 22,000 करोड़ रुपये सालाना हो गया है। (इस दौरान पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बना रही है। पाकिस्तान राहुल के लिए प्रचार कर रहा है। कांग्रेस, भ्रष्टाचारी और पाकिस्तान ही पीएम मोदी को हटाकर राहुल को पीएम बनाना चाहते हैं। (पुलिस कर्मी से बहस करते कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह।)
विज्ञापन
5 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राफेल विमान की कीमत पर राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। राहुल अनलोडेड विमान की कीमत से लोडेड विमान की कीमत की तुलना कर रहे हैं। इसके बावजूद यह सौदा यूपीए सरकार की तुलना में 20 फीसदी सस्ता है। (कुछ समय के लिए अराजकता का माहौल हो गया।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।