फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के नशे में बारिश में नाचती रही लड़की, पुलिस ने रोका तो चप्पल मारने दौड़ी, तस्वीरें

Tue, 05 May 2020 04:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Big sale of wine in Lucknow on first day of selling.
युवती ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala

सोमवार को शराब की दुकानें खुलने के कुछ ही देर बाद इसका असर भी दिखना शुरू हो गया। लोगों ने लंबी लाइनों में लगकर शराब खरीदी। एक युवती नशे की हालत में पिकअप चौराहे के पास बारिश में काफी देर तक नाचती रही। पुलिस ने जब रोका तो हंगामा करने लगी।

Big sale of wine in Lucknow on first day of selling.
- फोटो : amar ujala

युवती पुलिस वालों को चप्पल लेकर मारने दौड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिसकमियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में 40 दिन बाद सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गईं। शहर में हर जगह शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगीं। लोगों में शराब और बीयर ज्यादा से ज्यादा खरीदने की होड़ मची रही।

Big sale of wine in Lucknow on first day of selling.
- फोटो : amar ujala
इस दौरान लॉकडाउन का पालन कराने वाली पुलिस शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ संभालती रही। नशे में धुत लोगों ने जगह-जगह हंगामा भी किया। चौक थाने का सिपाही नितेश उपाध्याय दोस्त के साथ नशे में धुत होकर लोगों से भिड़ गया जिस पर गुस्साई जनता ने उसे खदेड़कर पीटा। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। जिले में एक दिन में रिकॉर्ड साढ़े पांच करोड़ की शराब की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big sale of wine in Lucknow on first day of selling.
- फोटो : amar ujala

शासन ने सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया था, इसके बाद भी सुबह दूध-सब्जी और फल लेने निकले लोग शराब की दुकानों के चक्कर काटते रहे। हजरतगंज के परिवर्तन चौक से लेकर गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहा, विशालखंड, महानगर के निशातगंज, गोल मार्केट, हुसैनगंज, कैसरबाग, आलमबाग, पुराने लखनऊ के तमाम मोहल्लों में लोग नौ बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे।

विज्ञापन
Big sale of wine in Lucknow on first day of selling.
- फोटो : amar ujala

जैसे ही दुकानें खुलीं, लोगों में शराब खरीदने की होड़ लग गई। किसी ने झोला भर लिया तो किसी ने बोतलों से भरा गत्ता कंधे पर लाद लिया। कार, स्कूटर और बाइक की डिग्गी में भी शराब की बोतलें, बीयर के कैन भर लिए गए। कुछ लोगों ने अपनी शर्ट और अंगौछे में ही बोतलें बांध लीं। यह नजारा दिनभर राजधानी की एकल शराब की दुकानों पर दिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed