फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्धों का चौंकाने वाला खुलासा, देवबंद में की थी खास ‘मेहमान’ की खातिरदारी

Sun, 03 Mar 2019 09:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
big revealing of suspects party organised for important person of jaish e mohammed in deoband
पकड़े गए आतंकवादी - फोटो : amar ujala
देवबंद से पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों नवाज और आकिब यूपी में बड़ी घटना की फिराक में जुटे थे। गिरफ्तारी से एक दिन पहले दोनों ने देवबंद में एक खास ‘मेहमान’ की खातिरदारी की थी। वह मेहमान जैश-ए-मोहम्मद में ऊंचे पद पर बैठा आतंकी था। नवाज व आकिब के मोबाइल से बातचीत के ब्यौरे से उनके खतरनाक मंसूबे सामने आए। सुरक्षा एजेंसियों ने उस ‘मेहमान’ के नाम का खुलासा नहीं किया है। 


 
big revealing of suspects party organised for important person of jaish e mohammed in deoband
आतंकी गिरफ्तार
आपको बता दें कि 23 फरवरी को यूपी एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद में एक छात्रावास से नवाज और आकिब नाम के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले 22 फरवरी की रात में इन दोनों के रूम पर एक खास मेहमान आया था जिसकी खातिरदारी में इन लोगों ने पार्टी की थी। शुरुआती पूछताछ में इन दोनों ने उसे मदरसे का सामान्य व्यक्ति बताया था। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की और मोबाइल से निकली जानकारी को नवाज और आकिब के सामने रखा तो ‘मेहमान’ के बारे में विस्तार से बता दिया।
 
big revealing of suspects party organised for important person of jaish e mohammed in deoband
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार वह यूपी के कई अलग-अगल शहरों में संपर्क बनाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी भी कर चुका है। उक्त आतंकी ने जिन लोगों से भी मुलाकात की थी, एटीएस उनसे पूछताछ कर मंसूबे बता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing of suspects party organised for important person of jaish e mohammed in deoband
आतंकी गिरफ्तार
मोबाइल से रिकवर किए गए डाटा में इस संगठन से जुड़े कई अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा हुआ है। इसे कश्मीर पुलिस के साथ साझा किया गया है। एटीएस के एडीजी असीम अरुण का कहना है कि किसी भी आतंकी घटना को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सख्ती के निर्देश

big revealing of suspects party organised for important person of jaish e mohammed in deoband
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सख्ती बरतने के निर्देश दिए। एडीजी असीम अरुण ने पुलिस कप्तानों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज के बारे में जानकारी मिले तो उसकी पूरी पड़ताल करें और शीर्ष अफसरों के संज्ञान में लाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed