फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather in UP: मौसम विभाग ने अचानक जारी किया रेड अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Wed, 22 Mar 2023 12:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Big changes in weather in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को अचानक रेड अलर्ट जारी कर कहा कि आने वाली कुछ घंटे बेहद भारी पड़ेंगे। हालांकि, इसी दौरान लखनऊ में तेज बारिश हुई और ओले गिरे।



मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। इससे खड़ी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ सहित कई जिलों में दोपहर3.30 बजे के आसपास काले घने बादलों ने डेरा डाला।

लखनऊ में तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों की कहना है कि जिस तेजी से हवा चल रही है, उसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कम नहीं है। हालांकि, दर्ज होने के बाद ही निश्चित तौर पर इसकी स्पीड बताई जा सकती है।

लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोंडा, अयोध्या और रायबरेली के जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है और व्यापाक नुकसान के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। 

Big changes in weather in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
मौसम में इस बदलाव से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ है। गेहूं-सरसों की खड़ी फसल खराब हो गई है।
Big changes in weather in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

इसी तरह सोमवार को पूर्वी यूपी में 6.4 मिमी ओर पश्चिमी यूपी में 2.3 मिमी पानी बरसा। ( तस्वीर में लखनऊ में गिरे ओले।)

विज्ञापन
विज्ञापन
Big changes in weather in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर लखनऊ में अंधेरा छा गया और फिर जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Big changes in weather in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
अवध क्षेत्र से लेकर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार दोपहर से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed