{"_id":"6419ae3f3bf0dcbd1d0d065a","slug":"cm-yogi-adityanath-in-akhil-bhartiya-police-athlatics-sankul-championship-2023-2023-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow: करतब देख खुश हुए सीएम योगी, बोले- शांतिकाल में खुद को मजबूत बनाते हैं पुलिस के जवान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: करतब देख खुश हुए सीएम योगी, बोले- शांतिकाल में खुद को मजबूत बनाते हैं पुलिस के जवान, तस्वीरें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल की यह ताकत होनी चाहिए कि जब देश या राज्य के अंदर कानून व्यवस्था का संकट आएगा तो सुरक्षा देंगे और शांतिपूर्ण स्थिति में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य कर खुद को मजबूत बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पुलिस बल यही कार्य करता है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए सुधार पर पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में अयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस आयोजन में 32 राज्यों के 1300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता को बताता है। किसी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत की ऋषि मनीषा इस बात पर विश्वास करती रही है कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम। यानी जितने भी हमारे जीवन के साधन हैं वह स्वस्थ शरीर से ही सम्पन्न हो सकते हैं। खेल कूद की गतिविधियां स्वस्थ शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले नौ वर्षों के अंदर देश में खेल संस्कृति को हमने बढ़ते हुए देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ओलंपिक, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमवेल्थ गेम्स सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भारत का प्रतिभाग बढ़ने के साथ ही मेडल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह किसी देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करता है। खेल कूद की प्रतियोगिता सम और विषम परिस्थितियों में बहुत कुछ देने का काम करती है। आज उत्तर प्रदेश खेल कूद की गतिविधियों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं के साथ दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुड़ते हैं। युवा शक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में खेल कूद की गतिविधियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए सरकार, औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं के स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। (इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।