{"_id":"5b6bf2834f1c1b75568b6254","slug":"baba-molested-girl-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढोंगी बाबा ने दलित लड़की से की गंदी हरकत, पता लगने पर लोगों ने कर दी ये हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोंगी बाबा ने दलित लड़की से की गंदी हरकत, पता लगने पर लोगों ने कर दी ये हालत
Thu, 09 Aug 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ढोंगी बाबा का मुड़ा सिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला संबंधी अपराधों में संजीदगी से कार्रवाई को लेकर शासन की सख्त हिदायत के बाद भी पुलिस हीलाहवाली से बाज नहीं आ रही है। गोसाईंगंज इलाके में एक ढोंगी बाबा ने झाड़फूंक के बहाने दलित किशोरी से छेड़खानी की। आक्रोशित परिवारीजनों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा। आधा सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबा को पकड़ा, लेकिन छेड़खानी या सिर मुड़वाने का मामला दर्ज करने के बजाय शांतिभंग में चालान करके कागजी खानापूरी कर दी।
2 of 5
ढोंगी बाबा का मुड़ा सिर
- फोटो : amarujala
तीसरे दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर आला अफसरों को तहकीकात शुरू की। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने बुधवार को किशोरी के पिता से तहरीर लेकर छेड़खानी, दलित उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बलवंत शाही के मुताबिक, इलाके के एक गांव में रहने वाले एक दलित व्यक्ति ने कस्बा अमेठी के एक ज्योतिषी व झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहरीर दी।
3 of 5
ढोंगी बाबा का मुड़ा सिर
- फोटो : amarujala
कहा कि बाबा सोमवार दोपहर झाड़फूंक के बहाने उसके घर आया था। पत्नी को पानी लाने के बहाने भेजा और नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने लगा। पत्नी ने नजारा देखकर शोर मचाया। तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी के परिवारीजनों व ज्योतिषी के बीच सोमवार दोपहर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ढोंगी बाबा का मुड़ा सिर
- फोटो : amarujala
कोई तहरीर न दिए जाने पर शांतिभंग के आरोप में उसका चालान कर दिया था। ढोंगी बाबा की पिटाई के साथ पेड़ से बांधकर सिर मुड़वाए जाने की वीडियो क्लिप बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। दो दिन से मामला दबाए थानाध्यक्ष ने पिता से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 5
ढोंगी बाबा का मुड़ा सिर
- फोटो : amarujala
क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज डॉ. बीनू सिंह ने आरोपी की सोमवार दोपहर पेड़ से बांधकर पिटाई के साथ सिर मुड़वाए जाने के मामले से इन्कार किया। वीडियो क्लिप को लेकर सवाल पर कहा कि वह मामले की जांच करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।