फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ विमान क्रैश: तीन बहनों में इकलौता भाई था कोणार्क शरन, चार्टर्ड प्लेन के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 10:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Sep 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh chartered aircraft plane crash Konark Sharan was the only brother among three sisters, see photos
आजमगढ़ विमान क्रैश - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के जिस प्रशिक्षु पायलट की सोमवार को आजमगढ़ में विमान क्रैश होने से मौत हो गई, वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता एयर इंडिया में कार्यरत थे। हादसे की खबर लगते ही इग्रुआ में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे परिसर में सन्नाटा छाया हुआ है। हर कोई प्रशिक्षु पायलट की मौत से दुखी है।

 
Azamgarh chartered aircraft plane crash Konark Sharan was the only brother among three sisters, see photos
ट्रेनी पायलट कोनार्क सरण, क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के फुरसतगंज में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का एक प्रशिक्षु विमान आजमगढ़ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्रैश हो जाने से इसे उड़ा रहे पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई। कोणार्क ने सोमवार सुबह लगभग 10.20 बजे इग्रुआ के रनवे से टीबी-20 प्रशिक्षु विमान से क्रॉस कंट्री सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। 
 
Azamgarh chartered aircraft plane crash Konark Sharan was the only brother among three sisters, see photos
chartered plane crash in azamgarhchartered plane crash in azamgarhchartered plane crash in azamgarh - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद ही लगभाग 11.30 बजे कोणार्क का प्रशिक्षु विमान आजमगढ़ जिले में क्रैश हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई। इग्रुआ के मीडिया प्रभारी रामकिशोर द्विवेदी की माने तो प्रथमदृष्टया यह घटना मौसम की खराबी के कारण हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh chartered aircraft plane crash Konark Sharan was the only brother among three sisters, see photos
chartered plane crash in azamgarh - फोटो : अमर उजाला
कोर्णाक शरन ने इग्रुआ में करीब तीन साल पहले यानी सितंबर 2017 में प्रवेश लिया था और प्रशिक्षण के 125 घंटे पूर्ण कर चुका था। प्रशिक्षु पायलट की उम्र 21 वर्ष थी और वह हरियाणा प्रांत के पलवल के आदर्श नगर का रहने वाला था। इग्रुआ के मीडिया प्रभारी बताते हैं कि कोणार्क शरन के पिता रामशरन एयर इंडिया में कार्यरत थे, जो रिटायर हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Azamgarh chartered aircraft plane crash Konark Sharan was the only brother among three sisters, see photos
टुकड़ों में बंटा विमान। - फोटो : अमर उजाला
वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतना दर्दनाक हादसा हो जाएगा। इस दुखद हादसे से संस्थान में शोक छाया हुआ है। कोणार्क काफी होनहार था। हंसमुख और मिलनसार होने से साथी प्रशिक्षु पायलट ही नहीं, बल्कि पूरा संस्थान दुखी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed