यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने एक बार फिर पार्टी के महासचिव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अमर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी उनके लिए भी खराब शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जिसने उन्हें बर्बाद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घर का भेदी ही लंका ढहाता है। आज जो घर का भेदी बन गया ऐसा आशीर्वाद दीजिए या तो वो सुधर जाए या उससे छुटकारा मिल जाए। यज्ञ करके उससे पीछा छुड़वाइए। उसके नाम व काम से डर लगता है। हमें काम वाला आदमी चाहिए दल्ला नहीं चाहिए। आजम खां लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में संतों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहीं भी अमर सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन उनके लहजे से स्पष्ट था कि वह अमर सिंह की ही बात कर रहे हैं।
आजम ने अमर सिंह पर बोला हमला, कहा- हमें इनकी जरूरत नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Dec 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन