फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजम ने अमर सिंह पर बोला हमला, कहा- हमें इनकी जरूरत नहीं

Mon, 26 Dec 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
azam khan attacks amar singh.

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने एक बार फिर पार्टी के महासचिव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अमर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी उनके लिए भी खराब शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जिसने उन्हें बर्बाद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घर का भेदी ही लंका ढहाता है। आज जो घर का भेदी बन गया ऐसा आशीर्वाद दीजिए या तो वो सुधर जाए या उससे छुटकारा मिल जाए। यज्ञ करके उससे पीछा छुड़वाइए। उसके नाम व काम से डर लगता है। हमें काम वाला आदमी चाहिए दल्ला नहीं चाहिए। आजम खां लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में संतों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहीं भी अमर सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन उनके लहजे से स्पष्ट था कि वह अमर सिंह की ही बात कर रहे हैं।

azam khan attacks amar singh.

गौरतलब है आजम व अमर एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं और गाहे-बगाहे एक दूसरे पर तंज कसते रहते हैं।

azam khan attacks amar singh.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी में अमर सिंह की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं, यूपी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी उनकी भूमिका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
azam khan attacks amar singh.

शनिवार को ही उनकी मुलायम व शिवपाल के साथ मैराथन बैठकें हुई हैं, जिसके बाद से कांग्रेस-सपा गठबंधन पर फिर से अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस व रालोद गठबंधन कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed