फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तस्वीरों से जानिए कैसा है राम नगरी अयोध्या और कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा का नजारा

Tue, 04 Aug 2020 09:40 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya lit up ahead of the foundation stone laying ceremony of RamTemple tomorrow
मथुरा - फोटो : Deepali Agarwal

राम मंदिर निर्माण के लिए सोमवार से ही अयोध्या में अनुष्ठानों का दौर शुरू हो चुका है। 21 वैदिक आचार्यों ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन प्रारंभ किया। मंगलवार को रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ.रामानंद दास करा रहे हैं। कल भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी व दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। उधर इसका उत्साह, उल्लास और उमंग कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी है। मंदिरों को सजाया गया है। भक्तों को पवन बेला में मुहं मीठा कराने के लिए प्रसाद बांटा जा रहा है। एक दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाइयां दी जा रही हैं। शहर की फिजाओं में भी मंदिर निर्माण को लेकर उमंग है। 

Ayodhya lit up ahead of the foundation stone laying ceremony of RamTemple tomorrow
मथुरा में दीपोत्सव - फोटो : Deepali Agarwal

मथुरा मंदिरों में भजन कीर्तन चल रहा है। सायंकाल मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक दीपदान किया गया। पांच अगस्त को मंदिर की खुलने वाली प्रत्येक झांकी में प्रत्येक दर्शनार्थी को मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा और हर्ष और उल्लास के साथ राम मंदिर बनने की खुशी मनाई जाएगी।
 

Ayodhya lit up ahead of the foundation stone laying ceremony of RamTemple tomorrow
मथुरा में दीपोत्सव - फोटो : Deepali Agarwal
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के उपलक्ष्य में ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन उमंग से सराबोर है। मंदिर में हर्ष और उल्लास है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के निर्माण से हिंदू समाज में अपार खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya lit up ahead of the foundation stone laying ceremony of RamTemple tomorrow
अयोध्या में दीपोत्सव - फोटो : amar ujala
वहीं राम मंदिर शिलान्यास समारोह से पहले भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के भाजपा दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी की है। कानपुर में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में मिट्टी के दीये जलाए।
विज्ञापन
Ayodhya lit up ahead of the foundation stone laying ceremony of RamTemple tomorrow
अयोध्या में दीपोत्सव
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर का सदियों पुराना सपना साकार होने ही वाला है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर में गणमान्य व्यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed