सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास करीब एक माह तक रहेगा। इस दौरान कोई भी विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। बैड बाजा बारात का शोर थम जाएगा।
इसके बाद 14 अप्रैल से शादी विवाह का दौर शुरू होगा, जो जुलाई तक जारी रहेगा। अप्रैल से जुलाई तक 30 लग्न हैं। जुलाई में देवता सोने चले जाएंगे, जिसके बाद दिसंबर में लग्न मिलेगी। आचार्य प्रदीप ने बताया कि 12 मार्च के अलावा कुछेक लग्न हैं।
इसके बाद मीन राशि में रवि के जाने से सहालग 14 अप्रैल तक रुकी रहेगी।
इस साल की बची लग्नें
अप्रैल - 14, 18, 19, 20, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल।
मई - 1, 2, 5, 6, 11 और 12 मई।
जून - 18, 19, 20, 21, 23, 25, 27, 29 और 30 जून।
जुलाई - 5, 6, 9, 10, 11 और 16 जुलाई।
दिसंबर - 10, 15 और 16 दिसंबर।