फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल हुआ प्रधान के मृत पति का ऑडियो, बताए जिंदा जलाए जाने वालों के नाम

Fri, 30 Oct 2020 07:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Audio of dalit Pradhan dead husband went viral he told the Name those who were burnt alive
वायरल हुआ प्रधान के मृत पति का ऑडियो - फोटो : amar ujala

दलित प्रधान पति की हत्या की घटना के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। मृत्यु पूर्व के बताए जा रहे इस ऑडियो क्लिप में प्रधान पति ने उन पांच लोगों पर अपहरण करके जिंदा फूंक देने की बात कही है जिनके खिलाफ परिवारीजनों ने नामजद केस दर्ज कराया है।



शुक्रवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। वारयल ऑडियो में एक व्यक्ति किसी से यही पूछता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि बाबू के के रहन जलावै मा। इस पर एक व्यक्ति कराहता हुआ कहता है कि केके तेवारी, राजेश मिसिर, रवि व संतोष। कराहता हुआ व्यक्ति एक नाबालिग का भी नाम लेता है जिसका उल्लेख यहां नहीं किया जा सकता। फिर सवाल होता है कि ये सब पकड़ि के लई गयेन हैं चौरहवा से तो कराहता हुआ व्यक्ति जवाब में हां कहता है।

परिवार वालों का कहना है कि बातचीत का यह ऑडियो तब का है जब गंभीर रूप से झुलसे अर्जुन को इलाज के लिए सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। परिवार वालों का यह भी कहना था कि अर्जुन की ओर से दिए गए बयान की ऑडियो क्लिप पुलिस को दे दी गई है।
 

Audio of dalit Pradhan dead husband went viral he told the Name those who were burnt alive
दलित प्रधान पति अर्जन - फोटो : amar ujala

स्मृति ईरानी ने एसपी से की बात
इन दिनों कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र में दलित महिला ग्राम प्रधान के पति की जलाकर हत्या की जानकारी होने के बाद एसपी दिनेश सिंह से बात की। स्मृति के पीआरओ विजय गुप्ता ने कहा कि दीदी ने एसपी से मामले में तात्कालिक कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने को कहा। 

Audio of dalit Pradhan dead husband went viral he told the Name those who were burnt alive
महिला ग्राम प्रधान छोटका - फोटो : amar ujala

परिवारवालों ने लगाया वसूली का आरोप
अर्जुन का शव गांव पहुंचने के बाद परिवारवालों ने हत्यारोपियों पर लाखों रुपये मांगने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान छोटका का कहना था कि शिकायतकर्ताओं ने 10 दिन पहले उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराई थी। गुरुवार को भी जांच हुई थी। जांच कराने वाले लोग हम लोगों से शिकायत नहीं करने के लिए भारी भरकम धनराशि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर उक्त लोग बर्बाद करने की धमकी भी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Audio of dalit Pradhan dead husband went viral he told the Name those who were burnt alive
दलित प्रधान पति की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल - फोटो : amar ujala

स्वीकृत हुई सहायता राशि : डीएम
डीएम अरुण कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के रूप में पांच लाख रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा सहायता की अन्य संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। दलित ग्राम प्रधान के पति की हत्या से उपजे आक्रोश को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह व एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए एसपी से कहा गया है।

विज्ञापन
Audio of dalit Pradhan dead husband went viral he told the Name those who were burnt alive
दलित प्रधान पति की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल - फोटो : amar ujala

होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। नामजद में एक आरोपी नाबालिग है। नाबालिग आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed