रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने आरएसएस कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया और किचन में सिलेंडर का पाइप खींचकर आग लगा दी। यही नहीं कार्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा 11 के छात्र को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई और कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया, लेकिन इस खबर के फैलते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में इकट्ठे हो गए। आरएसएस के जिला कार्यवाहक की तहरीर पर दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रायबरेली में आरएसएस कार्यालय में दबंगों का उपद्रव, किचन में लगाई आग, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन