2003 में पेरिस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप्स इन एथलीट्स में भारत को कांस्य पदक दिलाकर इस स्टार जंपर ने इतिहास रच दिया था। जितनी इनकी सादगी लुभाती है उतना ही इनका सरल स्वभाव भी। ये कोई और नहीं..
2 of 7
anju bobby george
- फोटो : amar ujala
ये हैं राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित व स्टार लांग जंपर अंजू बॉबी जर्ज। लखनऊ पहुंचीं इस स्टार जंपर ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। वह यहां सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के स्पोर्ट्स मीट में बतौर मुख्य अतिथि आई थीं।
3 of 7
anju bobby george
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले साल जब पता चला कि एथेंस ओलंपिक 2004 के दौरान मेरे इवेंट में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली रूसी एथलीट डोपिंग के चलते अपने पदक से हाथ धो सकती हैं, तभी मैंने पदक हासिल करने के लिए हक की लड़ाई लड़ने का फैसला किया। इसमें अन्य खिलाड़ियों का सहयोग भी मिला।
4 of 7
anju bobby george
- फोटो : amar ujala
अंजू ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि वैसे डोपिंग ने कई एथलीटों का कॅरिअर बर्बाद करने के साथ ही कई ईमानदार एथलीटों को झटका भी दिया, जिससे वे पदक से वंचित हो गए। मैं भी कुछ ऐसी ही व्यथा से गुजर रही हूं। हां, लड़ाई जीत जाती हूं तो संतोष जरूर होगा। पर, यह बहुत ही निराशाजनक है कि कुछ खिलाड़ी पदक पाने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर लेते हैं। मेरा मानना है कि देश व दुनिया की एंटी डोपिंग एजेंसियों को नियम और कड़े करने चाहिए। जिससे खिलाड़ी डोपिंग से दूर रहें। इस मौके पर उन्होंने जयपुरिया स्कूल के बच्चों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा।
5 of 7
anju bobby george
- फोटो : amar ujala
कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलीटों का प्रदर्शन सुधरेगा
अंजू बोलीं, वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकती है, पर लगता है कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ ही भारतीय महिला रिले टीम के अलावा कई और खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं। ये खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत सकते हैं। वहीं, पिछली बार की तुलना में एथलीट अधिक संख्या में पदक जीतेंगे।