{"_id":"5b765ca342c79278b5325ece","slug":"atalji-started-his-political-career-from-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इसी घर में अटलजी ने सीखा था राजनीति का ककहरा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इसी घर में अटलजी ने सीखा था राजनीति का ककहरा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
atal ji
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटलजी की राजनीतिक पाठशाला अमीनाबाद की मारवाड़ी गली के मशहूर कलंत्री निवास में लगा करती थी। 1950 के शुरुआती दशक में यहीं पर उन्होंने स्वर्गीय पं. दीनदयाल उपाध्याय की सरपरस्ती में राजनीति का ककहरा सीखना शुरू किया था। कलंत्री निवास गवाह है अटलजी के लखनऊ प्रवास के उस दौर का जब वह कानपुर से पढ़ाई कर यहां आए और राष्ट्रधर्म से जुड़ गए। तब के हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी स्वर्गीय कृष्ण गोपाल कलंत्री और पं. दीनदयाल करीबी व घनिष्ठ मित्र थे।
atal ji
- फोटो : amar ujala
स्वर्गीय कृष्ण गोपाल के पुत्र राजेन्द्र गोपाल कलंत्री ने बताया कि हालांकि अटजी और पिताजी की उम्र में आठ से दस साल का अंतर था, लेकिन दोस्ती बड़ी पक्की थी। 1950 के दशक में जब वह लखनऊ आए तो कई मित्रों के घर उनके ठिकाने बने, लेकिन शुरुआती दिनों में कलंत्री निवास उनकी पहचान बना था।
atal ji
- फोटो : amar ujala
चलती थीं जनसंघ की लंबी बैठकें
राजेन्द्र गोपाल बताते हैं कि हमारे ऊपर के हॉलनुमा कमरे में जनसंघ की लंबी बैठकों का दौर आए दिन चलता था। सुबह से दोपहर और दोपहर से रात तक हो जाती थीं। वह बताते हैं कि अटजी खाने के शौकीन थे। माताजी गौरा देवी व घर के अन्य बड़े सबके लिए खानपान की व्यवस्था रखते थे। अटलजी बीच-बीच में शंभू हलवाई को कमरे की खिड़की से आवाज लगा देते। कभी जलेबी तो कभी रबड़ी। खुद भी खाते और हम सबको भी बुला कर खिलाते थे।

घर पर हुई बैठक में तय हुआ था कि अटलजी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
राजेन्द्र कलंत्री कहते हैं कि 1951-52 में लोकसभा चुनावों के दौरान घर पर एक बड़ी बैठक हुई, जो दोपहर से लेकर लगभग रात तक चली। वह बताते हैं कि उसी में तय हुआ कि अटल जी लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और पिताजी विधायकी लड़ेंगे। पर्चा दाखिल हुआ और जुलूस घर से ही निकला, अमीनाबाद समेत कई इलाकों में घूमा। पिताजी और अटलजी दोनों ने एक दूसरे के लिए खूब वोट मांगे। नतीजा मनमाफिक नहीं रहा, लेकिन उसके बाद भी अपनी पत्रिका के लिए अमीनाबाद में उनका प्रवास लंबे समय तक रहा।

पारिवारिक समारोह में शिरकत की
राजेन्द्र गोपाल बताते हैं कि मकान के नीचे वाले कमरे में वह पत्रिका के कार्यालयी काम निपटाते थे। कलंत्री मंदिर में उनकी पत्रिकाओं के बंडल रखवाए जाते थे। फिर वह बलरामपुर से चुनाव लड़ने चले गए। इसके बाद भी उनका लगातार आना लगा रहा। राजेन्द्र गोपाल कलंत्री बताते हैं कि 1969 में मेरी शादी के अलावा पुत्रों के जन्मदिन की पार्टी में भी वो आए, ठहरे और चाव से दावत का लुत्फ लिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जब लखनऊ आना होता तो भी उनसे मुलाकात जरूर होती वो लखनऊ आने से पहले हमें खबर कर दिया करते।