{"_id":"5b764cdc42c7924f017db46f","slug":"8678-applicants-got-one-more-chance-to-apply-for-constable-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8678 अभ्यर्थियों को मिला सिपाही बनने का एक और मौका, इस दिन होगी दस्तावेजों की जांच और मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8678 अभ्यर्थियों को मिला सिपाही बनने का एक और मौका, इस दिन होगी दस्तावेजों की जांच और मेडिकल
Fri, 17 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2013 को लेकर न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 8678 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए 28 अगस्त से बुलाया है। पूर्व में जिनके दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण हो गया है, उन्हें दोबारा नहीं आना होगा।
2 of 5
up police
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार मई को याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए 41,610 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में शेष रह गए पदों को क्षैतिज आरक्षण के जरिए भरने के निर्देश दिए थे। उक्त भर्ती में लगभग ढाई हजार पद खाली रह गए थे।
3 of 5
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
इन पदों पर भर्ती के लिए 2013 भर्ती के 8678 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें 3837 अभ्यर्थी सामान्य, 3562 पिछड़ा वर्ग, 1180 अनुसूचित जाति और 99 अनुसूचित जनजाति के हैं। जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, उनके लिए कटऑफ मार्क्स भी तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना भर्ती में पहुंचे 3545 युवा
- फोटो : अमर उजाला
अनारक्षित वर्ग के लिए 313.616, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 169.7867, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 167.2336 और पुलिस आरक्षी के लिए महिलाओं के लिए 165.957 अंक निर्धारित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 303.4033, अनुसूचित जाति के लिए 280.4246 और अनुसूचित जनजाति के लिए 238.2972 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी पुलिस
इन शहरों में होगा सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा
भर्ती बोर्ड के अनुसार प्रदेश के सभी जोनल मुख्यालयों पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। इनमें लखनऊ के अलावा कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, आगरा और मेरठ शामिल हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 18 अगस्त को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव ने कहा है कि चिकित्सा परीक्षा में शारीरिक मानक परीक्षण भी शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।