हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2075, 18 मार्च दिन रविवार से शुरू हो रहा है। माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। लखनऊ के आचार्य प्रदीप तिवारी बताते हैं कि रविवार से नया संवत शुरू होने के कारण इस वर्ष के राजा सूर्य होंगे और मंत्री शनि हैं। राजा और मंत्री के विचारों में काफी मतभेद होने के चलते कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यहां जानें कि किस राशि के लिए कैसा होगा ये वर्ष।
2 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
आचार्य पंडित प्रदीप तिवारी बताते हैं कि कई राशियों के लिए ये नव वर्ष बहुत ही लाभदायक है लेकिन जिनके लिए थोड़ी दिक्कतें हैं, वे बताए गए उपायों को अपनाएंगे तो चीजें बेहतर हो जाएंगी।
3 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
मेष राशि -
इस राशि के लिए नूतन वर्ष लगभग बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन, 11 अक्तूबर को बृहस्पति के इनके अष्टम भाव में जाने के कारण कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। इससे निदान के लिए गाय को रोटी खिलाएं। गरीब विद्यार्थियों को किताबें दान करें।
4 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
वृष राशि -
वर्ष प्रारंभ में परिस्थितियां अच्छी नहीं रहेंगी। कार्य होते-होते रुक जाएंगे। बिगड़े काम बनाने के लिए बृहस्पिति और शनि का पूजन करें। सुंदर कांड का पाठ करने से कल्याण होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी लाभ होगा।
मिथुन राशि -
इस राशि के लोगों के लिए वर्ष बहुत अच्छा है। सारे रुके कार्य होंगे। घर में मांगलिक उत्सव होंगे। 11 अक्टूबर के बाद विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करने से लाभ होगा। विद्यालय में शिक्षा संबंधी वस्तुओं का भी दान करें।