फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 घंटे से प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 25 Oct 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Oct 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
anganwadi activists protest continue in Lucknow.
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह से विधानसभा मार्ग जाम कर प्रदर्शन कर रही हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुलिस ने मंगलवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गुस्साई महिला प्रदर्शनकारियों ने भी जो हाथ मे आया पुलिस पर फेकना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज ओर भगदड़ में दर्जनों महिला प्रदर्शनकारी घायल हो गई। कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सिविल में भर्ती कराया गया। दोनों ओर से चले संघर्ष में कई महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही मीडियाकर्मी भी चोटिल हुये हैं। लाठीचार्ज के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जीपीओ पार्क में धरना जारी रखने का एलान किया है।
anganwadi activists protest continue in Lucknow.

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के आवाहन पर सोमवार को प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर धरना शुरू किया था। संगठन की अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आई पुलिस ने शाम को उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस के मनाने और बाद में लाठीचार्ज व वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़े जाने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पूरी रात सड़क पर जमी रहीं।

anganwadi activists protest continue in Lucknow.

देर रात पुलिस ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि र्मार्या, महामंत्री प्रभावती और छाया सहित डेढ़ दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गिरफ्तर कर अपने साथ ले गई। इसके बाद से प्रदर्शनकारी अपने नेताओं की रिहाई के बगैर किसी भी तरह की वार्ता करने को तैयार नही थी, जबकि पुलिस के अधिकारी सड़क से हटने के बाद नेताओं को रिहा करने पर अड़े रहे। दिन भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी महिलाओं को सड़क से हटाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन महिलायें नही मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
anganwadi activists protest continue in Lucknow.

पुलिस अधिकारियों की बदजुबानी ने बिगाड़ा माहौल
अपने नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आरोप है कि दोपहर बाद से ही सीओ रैंक के कई अधिकारी, इंस्पेक्टर हुसैनगंज और इस्पेक्टर हजरतगंज महिलाओं का मजाक उड़ाने में लगे रहे। कई बार उन्होंने अभद्रता भी की। महिलाओं ने विरोध किया तो पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया। महिला प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुरुष कर्मियों ने भी महिलाओं पर लाठियां बरसाईं।

विज्ञापन
anganwadi activists protest continue in Lucknow.

लाठीचार्ज से गुस्साई महिलाओं ने पुलिस पर बोतलें, खाने के पैकेट के अलावा जो हाथ में आयो फेंकना शुरू कर दिया। कई महिलाओं ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। लाठीचार्ज और भगदड़ में सिद्घार्थ नगर की संगीता दुबे, हसरतुन्निसा, अर्चना श्रीवास्तव, मालती चौधरी, कल्पना देवी, इटावा की सीमा शुक्ला, महाराजगंज की सरोज जायसवाल, क्षमा वर्मा, निर्मला पाल, लखनऊ की उषा र्मार्या सहित दो दर्जन महिलायें चोटिल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed