फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका शुक्ला प्रकरण: मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र का नया खुलासा, कहा- मैं नौकरी...

Wed, 17 Jun 2020 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jun 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
anamika shukla case Mastermind Pushpendra new revealing
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी नियुक्ति कराने वाले मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने का आदेश दिया। एसटीएफ ने सोमवार को मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज के साथ ही फर्जीवाड़े में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग के जौनपुर के जिला समन्वयक आनंद सिंह व हरदोई में बीएसए के प्रधान लिपिक रामनाथ को गिरफ्तार कर गोंडा पुलिस के हवाले किया था।

 
anamika shukla case Mastermind Pushpendra new revealing
आरोपियों का मेडिकल जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड ने पल्ला झाड़ा, सहमे रहे बेसिक शिक्षा कर्मी
एसटीएफ ने अनामिका प्रकरण के मुख्य सरगना के साथ बेसिक शिक्षा के दो कर्मियों को पुलिस के हवाले किया। जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने गए तीनों आरोपियों ने एक दूसरे से बातचीत नहीं की। मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ सुशील उर्फ राज ने मीडिया से कहा कि वह कोई नौकरी नहीं देता था और अन्य दोनों को वह पहचानता तक नहीं है। 
 
anamika shukla case Mastermind Pushpendra new revealing
मुख्य आरोपी का मेडिकल - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं जौनपुर का समन्वयक आनंद सहमा दिखा और पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आया। कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने एक पुलिसकर्मी का नाम भी लिया। हरदोई के प्रधान लिपिक रामनाथ भी सहमा-सहमा नजर आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anamika shukla case Mastermind Pushpendra new revealing
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला।
रात बारह बजे लाए गए तीनों आरोपी
इससे पहले पुलिस मास्टर माइंड समेत तीनों आरोपियों को लेकर आधी रात के बाद गोंडा पहुंची। सुबह तक तीनों नगर कोतवाली में रहे और सुबह नहाने के बाद अस्पताल ले जाए गए। वहां से दोपहर बाद कोर्ट भेजे गए। तीनों जालसाजों ने यह दिखाने की पूरी कोशिश की, कि वह एक दूसरे को नहीं जानते हैं। रात में भी एक-दूसरे बात नहीं की और सुबह तो एक-दूसरे को पहचानने से ही इनकार करते रहे।
 
विज्ञापन
anamika shukla case Mastermind Pushpendra new revealing
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने अनामिका प्रकरण का खुलासा करके तीनों आरोपियों को सौंप दिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। 
लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ सिटी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed