{"_id":"6b0ba1db1c51f7a07209a07e","slug":"daroga-accused-of-filing-false-fir-in-connection-with-property-dispute-and-submitting-charge-sheet-in-lucknow-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मकान कब्जाने को दरोगा ने रची झूठी एफआईआर की साजिश! मानवाधिकार आयोग ने कसा शिकंजा; सीपी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मकान कब्जाने को दरोगा ने रची झूठी एफआईआर की साजिश! मानवाधिकार आयोग ने कसा शिकंजा; सीपी से मांगी रिपोर्ट
Sun, 29 Nov 2026 09:24 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:24 AM IST
सार
लखनऊ में महिला ने एक दरोगा और सिपाही पर मकान विवाद में झूठी एफआईआर दर्ज कर गलत साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट लगाने का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर को 18 दिसंबर तक अतिरिक्त जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर निवासी एक महिला ने दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर उसके और परिवार के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने और झूठे साक्ष्य तैयार कर चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को 18 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कृष्णानगर के अंबेडकरनगर निवासी कमला देवी ने आयोग में शिकायत की है कि उनका परिवार लंबे समय से पुश्तैनी मकान में रह रहा है। आरोप है कि वर्ष 2015 में कृष्णानगर थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मी राकेश कुमार सिंह ने उनके मकान का विक्रय अनुबंध करा लिया था। इसके बाद 28 फरवरी 2019 को मकान की रजिस्ट्री भी करा ली।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि मकान में उनका परिवार ही रह रहा था। मकान को लेकर विवाद के बाद राकेश कुमार सिंह ने 12 मई 2022 को उनके और परिवार के खिलाफ कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चोरी, मारपीट और धमकी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि मामले के तत्कालीन जांच अधिकारी दरोगा अजीत पांडेय ने गलत साक्ष्य तैयार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। महिला ने आयोग से शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मानवाधिकार आयोग पहले भी पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दे चुका है।
आयोग के सदस्य ब्रज भूषण ने आदेश में कहा कि 22 अक्तूबर को दिए गए आदेश के अनुपालन में पुलिस की ओर से जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। हालांकि, आयोग ने मामले में कुछ और जानकारी मांगी है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
