लॉकडाउन के बाद इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल आइटम्स दुकानें खुल गई तो गई हैं, लेकिन पिछले सीजन जैसा कारोबार न होने से कारोबारियों को एसी, कूलर, फिज, पंखे जैसे अप्लाएंस ऑनलाइन रेट पर बेचना पड़ रहा है। शोरूम पर आने वाला ग्राहक लौट न जाए, इसलिए एमआरपी पर पांच से 30 फीसदी छूट दी जा रही है। सबसे कम छूट पंखे पर पांच फीसदी तो सबसे ज्यादा एसी पर 30 फीसदी है। पिछले सीजन में 1500 रुपये में बिकने वाला पंखा 1425 रुपये में तो 40,000 का स्प्लिट ऐसी 28000 में मिल रहा है। कारोबारियों को एमआरपी की मैचिंग ऑनलाइन रेट से करानी पड़ रही है। कारोबारी एसी, कूलर, फ्रिज में फंसी पूंजी खाली कर जुलाई से सर्दियों में बिकने वाले अप्लाएंस गीजर व हीटर आदि का स्टॉक जुटाने की कोशिश शुरू करेंगे। यही वजह है कि पिछले साल जो कारोबार लगभग 750 करोड़ का हुआ था वह इस साल 400 करोड़ में सिमट गया है। सीधे तौर पर 40 फीसदी कारोबार का नुकसान हुआ है। यही नहीं अप्रैल से जून के सीजन में मनोरंजन के आइटम यानि टीवी, साउंड सिस्टम, स्पीकर की बिक्री इस बार ठप है।
{"_id":"5ee893408ebc3e42ca7a5008","slug":"ac-cooler-and-fridge-are-being-sold-at-online-rate-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन रेट पर बिक रहे एसी, कूलर, फ्रिज और पंखे, टेलीविजन समेत इन आइटमों की बिक्री ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन रेट पर बिक रहे एसी, कूलर, फ्रिज और पंखे, टेलीविजन समेत इन आइटमों की बिक्री ठप
Tue, 16 Jun 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल सिंह मीत
- फोटो : amar ujala
स्मार्ट एलईडी लगाने का दौर खत्म
लखनऊ के लोगों ने मार्च से अपने घरों में स्मार्ट एलईडी लगवाना शुरू किया था, लेकिन लॉकडाउन से यह काम रुक गया। लॉकडाउन के बाद अब दुकानें तो खुलीं, लेकिन स्मार्ट एलईडी लगवाने का दौर खत्म हो चुका है, जबकि स्मार्ट एलईडी को मोबाइल से कनेक्ट कर उसका आनंद लिया जा सकता है। - सतपाल सिंह मीत कारोबारी व अध्यक्ष नाका हिंडोला परिक्षेत्र व्यापार मंडल

तजिंदर सिंह
- फोटो : amar ujala
नहीं बिक रही वाशिंग मशीन
वाशिंग मशीन एक ऐसा आइटम है जो साल के 12 महीने बिकता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। लॉकडाउन के बाद दुकानें खुलीं, पर वाशिंग मशीन खरीदना तो दूर कोई ग्राहक इसके बारे में पूछने के लिए भी शोरूम नहीं आ रहा है। कारोबारियों के पास कई रेंज की वाशिंग मशीन का स्टॉक लगा है। इसमें मोटी रकम फंसी है। - तजिंदर सिंह, कारोबारी नाका

आनंद रस्तोगी
- फोटो : amar ujala
एसी, कूलर बिक रहे पर मुनाफा नहीं
मुनाफा कमाने के लिए दिसंबर 2019 में एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज व वाशिंग मशीन खरीदकर शोरूम में स्टॉक लगाया था। सोचा था कि अप्रैल से जून तक सब बिक जाएंगे, लेकिन लॉकडाउन ने बिक्री पर ग्रहण लगा दिया। अब तो जो ग्राहक आता है, उसे खरीद रेट पर ही बेच दे रहे हैं, ताकि फंसी पूंजी निकल आए। - आनंद रस्तोगी कारोबारी, पत्रकारपुरम गोमती नगर

लवकुश राजानी
- फोटो : amar ujala
बाल सेट करने की मशीन की डिमांड
लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे ज्यादा मांग हेयर ट्रिमर मशीन की है। इस मशीन से लोग घर में ही दाढ़ी-बाल सेट कर लेते हैं। क्योंकि लोग अभी नाई की दुकान जाने से बच रहे हैं। बढ़ी मांग के चलते अधिकतर बाजारों में इस मशीन का स्टॉक खत्म हो गया। ब्रांडेड मशीन करीब 900 रुपये तो चीनी मशीन 300 रुपये की है। - लवकुश राजानी, कारोबारी भूतनाथ मार्केट इंदिरानगर