{"_id":"582e08504f1c1b7b38900aa4","slug":"an-old-lady-goes-to-take-money-from-bank-on-cot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतिम सांसे गिन रही महिला खाट पर पहुंची बैंक से पैसा निकालने, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सांसे गिन रही महिला खाट पर पहुंची बैंक से पैसा निकालने, तस्वीरें
Sat, 19 Nov 2016 03:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Nov 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
(अयोध्या)। नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जहां कई बैंक बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था कर रहे हैं, वहीं रामनगरी की यह खबर कुछ बैंकों की संवेदनशीलता पर सवाल उठाने वाली हैं। यहां खाते से रकम निकालने के लिए परिवारीजन अंतिम सांसे गिन रही महिला को खाट पर लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा गए।
2 of 5
बैंककर्मियों ने असहयोग किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया तब जाकर बैंकवालों ने उनकी बात सुनी ओर खाते में रकम निकाल पाए। बाबू बाजार स्थित मौनी मंदिर निवासी शांती देवी (55) पत्नी राम सनेही वर्मा कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। उसका खाता सब्जी मंडी के बगल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
3 of 5
राम सनेही का कहना है कि श्रीराम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने जवाब दे दिया और घर ले जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में कुछ धरम-करम ही करवा दिया जाए, जिसके चलते बैंक गए। वहीं, कर्मचारियों व प्रबंधक ने उनकी बात नहीं सुनी और चारपाई समेत ग्राहक को बैंक लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मजबूरी में वे शांति को खाट समेत लेकर बैंक पहुंचे। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन हीलाहवाली करता रहा। जिसको लेकर बैंक के बाहर कतार में खड़े लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। लोगों की नाराजगी देख एक बैंक कर्मी ने विड्रॉल फॉर्म पर शांति का अंगूठा लगवाया।
विज्ञापन
5 of 5
अंगूठा लगवाने के बावजूद बैंक प्रबंधक अंतिम सांसें गिन रही शांति से बयान लेने की बात पर अड़े रहे। लोगों ने फिर हंगामा किया तो बैंक कर्मी ने बाहर आकर पूछताछ की। फिर खातें से साढ़े चार हजार रुपये निकालकर दिया। शाखा प्रबंधक सीबी चतुर्वेदी का कहना हे कि खाता धारक की पुष्टि तथा सहमति बिना रकम नहीं निकाली जा सकती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।